17 May 2021
नारद स्टिंग मामले में सीबीआइ द्वारा सोमवार सुबह नाटकीय ढंग से वरिष्ठ मंत्री सुब्रत मुखर्जी, मंत्री फिरहाद हकीम, तृणमूल विधायक मदन मित्रा एवं पूर्व मंत्री शोभन चटर्जी को गिरफ्तार किए जाने के बाद सियासत तेज है। अपने नेताओं की गिरफ्तारी से बिफरीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले करीब डेढ़ घंटे से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआइ कार्यालय के बाहर मौजूद हैं। ममता के अलावा तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी सहित कई और नेता भी निजाम पैलेस में हैं।
17 May 2021 09:52AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (DRDO) की नई दवा 2 DG (2-deoxy-D-glucose) की पहली खेप के तहत 10 हजार डोज सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लॉन्च किया। तीन ट्रायल के बाद 1 मई 2021 को DCGI की ओर से इसके आपातकाल उपयोग की अनुमति मिल गई। पाउडर के रूप में इस ड्रग को एक सैशे में दिया जाएगा जो पानी में घोलकर लेना होगा। यह संक्रमित कोशिकाओं पर जाकर वायरस की वृद्धि को रोकने में सक्षम है।
17 May 2021 09:13AM,by: Thaneshwar sahu
सऊदी अरब ने कोरोना महामारी के चलते पिछले साल से लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को हटा लिया है। आज से सऊदी अब पूरी क्षमता के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने के लिए तैयार है। सऊदी अरब में कोरोना वैक्सीन लगा चुके लोगों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति दे दी गई है। आज से सऊदी अरब में वैक्सीन लगवा चुके लोगों को एक साल से अधिक समय में पहली बार देश की सीमा छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
17 May 2021 09:00AM,by: Thaneshwar sahu
महाराष्ट्र पर छाए ताउते चक्रवात के संकट काल में महाराष्ट्र के डीजीपी छुट्टी पर हैं। महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे मुम्बई में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वो छुट्टी लेकर चंडीगढ़ गए हैं। संजय पांडे के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी संबंधित विभाग को दी थी। आधिकारिक तौर पर छुट्टी मिलने के बाद ही वो मुंबई से बाहर गए हैं।
17 May 2021 09:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






