18 Mar 2021
दुर्ग जिले में कोविड संक्रमितों की संख्या तेजी से बढऩे और मरीजों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने होली त्योहार के लिए गुरुवार को विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सार्वजनिक होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।सभी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन और कार्यक्रमों को भी प्रतिबंधित कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग महानदी भवन नया रायपुर अंटल नगर का पत्र कमांक 449 / स. सा.प्र. वि./2021 नया रायपुर अटल नगर दिनांक 01.02.2021 द्वारा कोविड-19 नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश निर्देश का पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
18 Mar 2021 12:19PM,by: Imran Khan
गुवाहाटी : चुनाव आयोग ने असम में विधानसभा चुनावों के लिए तीन विशेष केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। गुरुवार को यह जानकारी CEO कार्यालय की ओर से जारी बयान में दी गई। रिटायर्ड IAS अधिकारी सुदर्शन श्रीनिवासन को विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया। जबकि पूर्व IPS अधिकारी अशोक कुमार को स्पेशल पुलिस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
18 Mar 2021 12:00PM,by: Thaneshwar sahu
प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रताप भानु मेहता के संस्था से बाहर होने के दो दिन बाद प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमण्यन ने अशोका विश्वविद्यालय से प्रोफेसर पद से इस्तीफा दे दिया है।
सुब्रमण्यन, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार, ने जुलाई 2020 में अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर के रूप में अशोक विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था।
18 Mar 2021 11:59AM, by: Babuaa Desk
बेमेतरा : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ गुरुदयाल बन्जारे की अनुशंसा पर 4.71 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-बेवरा मे गनपत वर्मा के घर से गुनाराम वर्मा के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 02 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, ग्राम नवलपुर ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा मे जैतखाम के पास सीमेंटी करण कार्य के लिए 02 लाख 11 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवगाढ़ को बनाया गया है।
18 Mar 2021 10:41AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





