18 Mar 2021

Generic placeholder image

 नई दिल्ली : केंद्र ने लैटरल एंट्री (सीधी भर्ती) के जरिये तीन संयुक्त सचिवों, 27 निदेशकों और 13 उपसचिवों को सरकार में शामिल करने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा को बुधवार को यह जानकारी दी गई। लैटरल एंट्री का आशय निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की सरकारी विभागों में सीधी भर्ती से है। एक सवाल के लिखित जवाब में कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, '2018-19 के दौरान पहली बार संयुक्त सचिवों के 10 पदों पर लैटरल भर्ती करने का फैसला किया गया था। आठ संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई थी और इनमें से सात वर्तमान में कार्यरत हैं। इसी क्रम में अब संयुक्त सचिव स्तर के तीन पदों को भरने का प्रस्ताव किया जाता है।' 

18 Mar 2021 07:02AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण अब की बार दोगुनी रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते प्रदेश में फिर से सख्ती बरतने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद बंद हो चुके कोविड सेंटर को फिर से खुलवाया जा सकता  कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर विधायक कुलदीप जुनेजा ने बयान दिया है। जुनेजा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की नई लहर ज्यादा खतरनाक हैं। वहीं बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए बंद हो चुके कोविड केयर सेंटर को फिर से खुलवाने की पहल करेंगे। छत्तीसगढ़ मे कोरोना वायरस की रफ्तार दोगुनी

18 Mar 2021 07:02AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कोरबा : जिले में भीषण गर्मी एवं लू से होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने तथा सभी क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कवायद शुरू हो गई है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आज इस मुद्दे पर वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी राजस्व अधिकारियों, जनपद सीईओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। कलेक्टर श्रीमती कौशल के बैठक में भीषण गर्मी एवं लू से होने वाली बीमारियों से बचाव संबंधी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी. बी. बोडे को दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून माह के दौरान भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने से जन-जीवन प्रभावित होता है जिससे जन-साधारण को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने कहा कि लू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए तहसील स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की जाएगी। अत्याधिक प्रभावित स्थलों के लिए मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था भी की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती कौशल ने सीएमएचओ को सभी सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के ईलाज के लिए आईसोलेशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अत्याधिक गर्मी से पीड़ित बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। आवश्यकतानुसार सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल एवं जीवन रक्षक घोल ओ. आर. एस. की समुचित व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने लू से प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए दवाईयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती प्रियंका महोबिया भी मौजूद रहीं।

18 Mar 2021 06:20AM,
by: Thaneshwar sahu