18 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे गौठानों का भ्रमण महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। भ्रमण कार्यक्रम के तहत एक जिला से दूसरे जिले में पहुंचकर गौठानों में संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की जा रही है। इसी कड़ी में बस्तर एवं बीजापुर जिले के गौठानों से संबंधित महिला स्व-सहायता समूहों के अध्यक्ष व सदस्यों ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर तथा नरहरपुर विकासखण्ड के श्री गुहान और चारामा विकासखण्ड के आंवरी गौठान का भ्रमण कर वहॉ संचालित गतिविधियों की जानकारी ली एवं गौठानों में किये जा रहे नवाचार की जानकारी ली। उनके द्वारा गौठानों में खरीदे गये गोबर से निर्मित वर्मीकंपोस्ट का अवलोकन किया गया एवं उसे बनाने की विधि के संबंध में पूछताछ की। अंतरजिला स्तरीय गौठान भ्रमण के तहत ली जा रही गौठानों की जानकारी

18 Mar 2021 10:04AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

धमतरी: प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार 16 मार्च को सभी जिले के अधिकारियों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर आने वाले समय में कोविड के संक्रमण का विस्तार में लगातार हो रही वृद्धि को दृष्टिगत करते हुए भीड़भाड़ वाली जगहों में कोविड की टेस्टिंग बढ़ाने, प्रथम चरण के टीकाकरण के बाद द्वितीय टीकाकरण के लिए संबंधितों को सूचना प्रसारित करने तथा ग्रीष्मकालीन आपदा की रैपिड रिस्पांस टीम का दूरभाष नंबर का प्रचार-प्रसार करने एवं मौसमी जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव से प्राप्त निर्देश के परिपालन में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. एवं प्रभारी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि आने वाले समय में कोविड संक्रमण के विस्तार की आशंका को देखते हुए आगामी होली त्यौहार के दौरान बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में कोविड की टेस्टिंग बढ़ाई जाए। इसमें होली की सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को भी शामिल करें, साथ ही गांवों में लगने वाले हाट बाजारों में टेस्टिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए। पत्र में आगे निर्देशित किया गया है कि प्रथम टीकाकरण के बाद जिन लोगों को दूसरे चरण का टीका लगना है, उनका सूचना-प्रसार सुदृढ़ तरीके से कराया जाए और उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उनके द्वितीय टीकाकरण का संदेश तीन दिन पूर्व भेजा जाए। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन आपदा के लिए गठित रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) के जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर दूरभाष नंबर का प्रचार-प्रसार करने तथा सूची स्वास्थ्य विभाग के राज्य कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रेषित पत्र में गर्मी के मौसम में होने वाले जलजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बैठक आयोजित करने तथा कार्ययोजना तैयार करने औरसंबंधित दवाइयां व सामग्रियों की उपलब्धता का आंकलन तैयार करने व इसका भण्डारण अपर्याप्त होने पर शासन को मांग-पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।

18 Mar 2021 10:04AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में एक बार फिर पिछले साल जैसी ही स्थिति पैदा होने लगी है। 102 दिन बाद पहली बार देश भर में 24 घंटों में 35 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना की तेज हुई रफ्तार ने भी चिंता बढ़ा दी है। 80 फीसद मामले इन राज्यों से ही दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में स्थिति अत्यधिक गंभीर होते जा रही है और कई शहरों में सीमित लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पड़े हैं। गुजरात में बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद के सभी उद्यान और पार्कों को आज से अगले आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, नोएडा और गाजियाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है।

18 Mar 2021 09:37AM,
by: Thaneshwar sahu