18 Mar 2021
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़, चुनाव संचालक, गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह-संचालक जितेन्द्र दोशी, चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 जय व्यापार पैनल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक प्रातः 11 बजे सिंधु भवन देवेंद्र नगर रायपुर में रखी गई।
18 Mar 2021 05:12PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 1066 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। आज 286 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3,10,838 है। इसी प्रकार प्रदेश में कुल 6025 सक्रिय मामले है। आज 40,283 नमूनों की जांच की गई है। राजधानी रायपुर में आज 310 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज दर्ज 4 मौत में 1 मौत कोविड तथा 3 मौत को-मोर्बिडिटी श्रेणी की है।
18 Mar 2021 05:12PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : मार्च के महीने में पूरे भारत में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। कई राज्यों में बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ का असर कई राज्यों पर देखने को मिल सकता है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बादल के गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी 24 घंटे में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तरी-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रभावी हो रहा है और इसके असर से 18 से 20 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
18 Mar 2021 03:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में पुरखौती मुक्तांगन के समीप नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सीटी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। फिल्म सीटी का निर्माण 115 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। मंत्री भगत ने संस्कृति विभाग के काम-काज की समीक्षा के दौरान कलाकारों को अनुदान छत्तीसगढ़ फिल्म नीति, फिल्म विकास निगम, कलाकारों को आर्थिक सहायता आदि की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यो में विभाग को आबंटित बजट और व्यय की जानकारी ली। फिल्म सीटी निर्माण कार्य में आएगी तेजी
18 Mar 2021 03:25PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारत सरकार के केन्द्रीय केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में जल शक्ति मिशन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन चिप्स कार्यालय रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
18 Mar 2021 02:34PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना पाॅजिटिव मामले पर कहा कि सीमावर्ती राज्यों से अधिकतर लोगों का हमारे राज्य में आना होता है लेकिन सीमा पर इनकी कहीं भी जांच नहीं हो रही है जिसके चलते कोरोना के फैलाव का खतरा हमारे राज्य में बन रहा है। इन सबके बीच प्रदेश सरकार की प्राथमिकता कोरोना सेफ्टी से अधिक रोड सेफ्टी क्रिकेट है जिसमें पूरे अमले व पुलिस प्रशासन को झोंक दिया है। प्रदेश के हर जिले में एक साल बाद फिर से कोरोना अपना पैर पसार रहा है लेकिन इन सबके बाद प्रदेश सरकार कोरोना के विस्तार के रोकथाम के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।
18 Mar 2021 02:34PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष अभिनेष कश्यप की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष संचित तिवारी ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की घोषणा की है, जिला महामंत्री सुशील जलछत्री एवं श्री फणेन्द्र भूषण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, विकास कोटवानी, सुनील शर्मा, जिला मंत्री आशीष सोनकर, किशोर साहू, रवि सेन, कोषाध्यक्ष श्रेणिक जैन, सह कोषाध्यक्ष विकास सुखवानी, प्रचार प्रसार प्रमुख रत्नेश राय, मीडिया प्रभारी शिवेंद्र साहू, सह प्रभारी अविनाश साहू, कार्यालय प्रभारी तुषार भार्गव, सह कार्यालय प्रभारी ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, सोशल मीडिया प्रभारी गोयल भट्ट, कमल नारायण साहू , साकेत चंद्राकर, प्रशिक्षण प्रमुख सूरज साहू, संजय जलछत्री, प्रियंक सोनी, हरीश वर्मा शासकीय योजना, पुणेन्द्र मिर्धा, गजेंद्र यादव, पितोष साहू, टेकराम साहू एवं जिला कन्या शक्ति संयोजिका कोनिका सिंह, स्वाति वर्मा रोशनी, साहू एवं ममता तांडी, आरंग मंडल अध्यक्ष रितेश साहू, महामंत्री खिलेश धुरंधर, समोदा मंडल अध्यक्ष भूपेश साह,ू महामंत्री महेश यदु, अभनपुर गौरव शर्मा, महामंत्री जनक खंडेलवाल, वीरेंद्र साहू, नवापारा अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महामंत्री सिंटू सौरभ जैन, चम्पारण अध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, खोरपा अध्यक्ष रवि वर्मा, महामंत्री नरेंद्र साहू, शशिकांत साहू , खरोरा अध्यक्ष आयुष वर्मा, महामंत्री चंद्रकांत साहू, विधनसभा अध्यक्ष पिंटू साहू, धरसीवां टीनुकान्त वर्मा, तिल्दा शहर, सतीश निषाद, महामंत्री नीरज लाहोटी माहेश्वरी, तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गिरीश साहू, महामंत्री दीपक वर्मा को नियुक्त किया गया। भाजयुमो रायपुर ग्रामीण पदाधिकारियों की सूची घोषित
18 Mar 2021 02:34PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








