20 May 2021
रायपुर :महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा कोविड 19 के फलस्वरूप पालकों और अभिभावकों से वंचित होने वाले बच्चों तथा ऐसे बच्चों की देखभाल में असमर्थ पालकों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड प्रभावित बच्चों एवं पालकों के मानसिक तनाव सहित अन्य आशंकाओं को दूर किया जाएगा। कोरोना पीड़ित बच्चों के आश्रय, संरक्षण के संबंध में सही जानकारी एवं समुचित परामर्श लिया जा सकता है।
20 May 2021 02:26PM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका के दौरा पर लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलने जाने वाली है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान अनुभवी ओपनर शिखर धवन के हाथों मे दी जा सकती है। इस दौरे के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चुने गए खिलाड़ी जिनको ज्यादा मौके नहीं मिले थे उनको टीम में जगह दी जा सकती है।
20 May 2021 02:11PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ में आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब छत्तीसगढ़ में 96 घंटे पहले की आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट भी मान्य होगी। इतना ही नहीं, राज्य में आनेवाले अगर वैक्सीन के दोनों डोज़ ले लिए होंगे तो उनके लिए किसी भी तरह की पाबंदी नहीं। आरटी-पीसीआर जांच की अनिवार्यता खत्म, पढ़े आदेश
20 May 2021 02:10PM,by: Vikash Kumar
रायपुर, राज्य के जरूरतमंद बच्चों की त्वरित सहायता और परामर्श के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के निर्देश पर चाइल्ड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। श्रीमती भेंड़िया ने राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए समय-समय पर निर्देशित किया है। फलस्वरूप बाल देख-रेख संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
20 May 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
राज्य के जरूरतमंद बच्चों की त्वरित सहायता और परामर्श के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के निर्देश पर चाइल्ड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। श्रीमती भेंड़िया ने राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए समय-समय पर निर्देशित किया है। फलस्वरूप बाल देख-रेख संस्थाओं में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
20 May 2021 01:58PM,by: Vikash Kumar
प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए नई दिल्ली में इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में महाप्रबंधक के तौर पर सेवाएं दे रही श्रीमति रेखा शुक्ला को छग खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का प्रबंध संचालक पदस्थ किया है साथ ही इन्हें होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नालॉजी एण्ड एप्लाइंट न्यूट्रीशन विभाग का प्रभार भी दिया है। रेखा शुक्ला को मिली छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग
20 May 2021 01:53PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





