20 May 2021
वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुले. BSE Sensex 128.31अंक यानी 0.26% बढ़कर 50,030.95 पर खुला. वहीं NSE Nifty 33.15 अंक यानी 0.22 फीसदी बढ़त के साथ 15,063.30 पर ओपन हुआ है. इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी गिरावट के साथ 49,902.64 पर बंद हुआ था. वहीं, NSE Nifty 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 15,030.15 पर बंद हुआ था.
20 May 2021 11:37AM,by: Vikash Kumar
नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में गिरफ्तार टीएमसी के मंत्री फिरहाद हकीम, मंत्री सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी को फिलहाल जेल हिरासत में ही रहना पड़ेगा। इन नेताओं को आज हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। ममता बनर्जी सरकार के नेताओ को आज भी नहीं मिली जमानत
20 May 2021 10:57AM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है जिसमे आग्रह किया है कि उन बच्चों को नवोदय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा देने के बारे में विचार किया जाए जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या फिर इनमें से किसी एक को खो दिया है जो घर की जीविका चलाता रहा हो। उन्होंने प्रधानमंत्री पत्र लिखकर यह भी कहा कि इन बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद देना राष्ट्र के तौर पर सबकी जिम्मेदारी है.
20 May 2021 10:29AM,by: Vikash Kumar
भारत के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह को कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के मुताबिक उनको चंडीगढ़ के आवास पर आइसोलेशन कर दिया है। 91 साल के मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता है। भारत के इतिहास में महानतम धावकों में वह सर्वश्रेष्ठ हैं। गुरुवार को मिल्खा के कोरोना टेस्ट को पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उनको स्वास्थ पर ध्यान देने और तमाम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रखा गया है। मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, जानें कैसी है सेहत
20 May 2021 09:53AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 11 राज्यों के 60 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन तथा कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बिलासपुर जिलों के कलेक्टर जुड़े। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर यशवंत कुमार से चर्चा कर जिले में कोविड प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे। जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर ने चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुसार जिले में अधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां जनजागरूकता अभियान चलाया गया तथा सघन टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के 31 गांवों में 90 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में शतप्रतिशत हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इन दोनों ही वर्गाें में 85 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। जल्द ही इन वर्गाें के सभी लोगों को वैक्सीनेशन कर लिया जाएगा। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के 70 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 18 से 44 वर्ष आयु के लोगों का वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है। जैसे-जैसे वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ेगी, तेजी से वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिले में पॉजिटिविटी रेट 30 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 14 प्रतिशत हो गई है। बहुत जल्द यह 10 प्रतिशत के नीचे आ जाएगी। प्रधानमंत्री ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर से की चर्चा
20 May 2021 09:52AM,by: Thaneshwar sahu
पीएम मोदी ने कहा, बीते कुछ समय से देश में एक्टिव केस कम होना शुरू हुए हैं।लेकिन आपने इन डेढ़ सालों में ये अनुभव किया है कि जब तक ये संक्रमण माइनर स्केल पर भी मौजूद है,तब तक चुनौती बनी रहती है,फील्ड में किए गए आपके कार्यों से,आपके अनुभवों और फीडबैक से ही practical और Effective policies बनाने में मदद मिलती है। टीकाकरण की रणनीति में भी हर स्तर पर राज्यों और अनेक स्टेकहोल्डर से मिलने वाले सुझावों को शामिल करके आगे बढ़ाया जा रहा है। माइनर स्केल पर वायरस रहने से भी बनी रहती है चुनौती - मोदी
20 May 2021 09:28AM,by: Imran Khan
पीएम मोदी ने कहा, एक विषय वैक्सीन वेस्टेज का भी है,एक भी वैक्सीन की वेस्टेज का मतलब है, किसी एक जीवन को जरूरी सुरक्षा कवच नहीं दे पाना, इसलिए वैक्सीन वेस्टेज रोकना जरूरी है,जीवन बचाने के साथ- साथ हमारी प्राथमिकता जीवन को आसान बनाए रखने की भी है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन की सुविधा हो, दूसरी आवश्यक सप्लाई हो, कालाबाज़ारी पर रोक हो,ये सब इस लड़ाई को जीतने के लिए भी जरूरी हैं और आगे बढ़ने के लिए भी आवश्यक है।
20 May 2021 09:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









