20 May 2021
दिल्ली में हुई अचानक बारिश ने नया रिकार्ड बनाया। अभी फिलहाल बारिश का मौसम तो नही है पर अभी भी कई इलाकों में हल्की बारिश जारी है. दिल्ली-एनसीआर इलाके में कल से कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का दौर चल रहा है. खराब मौसम को देखते हुए कल मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है साथ ही लोगो को सचेत भी किया गया है। दिल्ली में हुआ ऑरेंज अलर्ट जारी, किया गया सचेत
20 May 2021 05:02AM,by: Vikash Kumar
सुशील मोदी के ट्वीट के जवाब में रोहिणी आचार्य ने एक दर्जन ट्वीट किए हैं और सुशील मोदी को जमकर खरी खोटी सुनाई है. रोहिणी के समर्थन में आरजेडी के कई नेताओं ने कमेंट किए हैं.सुशील मोदी के ट्वीट से आगबबूला हुई तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी को लुच्चा बताते हुए उनकी बहनों पर भी कटाक्ष कर दिया. रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी को मुंह तोड़ने की धमकी देते हुए लिखा कि 'ई हाफ़ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी/कान कटनी/चावल लुटनी बहन के जैसा समझा है तेजस्वी तेज की बहनो को? लुच्चा कहीं का अब हमारे नाम पे राजनीति चमकना चाहता है, मुंह टेढ़वा.'
20 May 2021 04:00AM,by: Vikash Kumar
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना के कारण निधन हो गया है. पहाड़िया के निधन पर राजस्थान में गुरुवार को 1 दिन का राजकीय शोक रहेगा. प्रदेश में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा. मंत्रिपरिषद की बैठक में पहाड़िया के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी.
20 May 2021 03:28AM,by: Vikash Kumar
बलौदाबाजार : कस्टम मिलिंग के लिए आवंटित धान के उठाव में लापरवाही बरतने पर जिले की 28 राईस मिल मालिकों को शो कॉज़ नोटिस थमाया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने उन्हें नोटिस जारी करते हुये दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने कहा है। अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राईस मिल मालिकों के आवेदन पर खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग के लिए संग्रहण केन्द्रों पर रखे धान आवंटित कर दिया । इसके बावजूद अधिकांश राईस मिलर्स द्वारा उठाव में काफी विलम्ब एवं हीला-हवाला किया जा रहा है। यही नहीं, बार-बार चेतावनी के बावजूद भी मासिक विवरणी जमा नहीं करके शासन के आदेश की घोर नाफरमानी भी की है।
20 May 2021 03:00AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







