20 May 2021

Generic placeholder image

 देश में कोरोना वायरस के बाद एक और नई बीमारी सरकारों की मुसीबत बढ़ा रही है। Black Fungus का कहर अब देश में बढ़ता जा रहा है। यूपी-दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में इसके मरीज मिल रहे हैं। अब तक सात राज्यों में यह फैलने की सूचना है। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र इसमें शामिल हैं। देश के दो राज्यों ने इसे अपने राज्य में महामारी घोषित कर दिया है। तेलंगाना और राजस्थान ने इसे महामारी घोषित किया है। तेलंगाना सरकार ने इसे लेकर एडवायजरी जारी की है। अब राज्य में आने वाले हर केस की जानकारी देनी होगी और सतर्कता बरतनी होगी।

20 May 2021 07:51AM,
by: Thaneshwar sahu