21 May 2021
कोरोना महामारी के बीच आयुष मंत्रालय ने हेल्पलाइन 14443 नंबर जारी किया है। यह नंबर पूरी तरह से टोल फ्री है और कोरोना से जुड़ी जानकारी और सवालों के लिए जारी किया गया है। कोरोना परामर्श हेल्पलाइन नंबर सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 6 बजे से आधी रात तक पूरे भारत में उपलब्ध रहेगा। यह जानकारी आयुष मंत्रालय द्वारा दी गई है।
21 May 2021 01:05PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना” के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 23 मई को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल समारोह में शामिल होकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों से रूबरू भी होंगे।
21 May 2021 12:57PM,by: Vikash Kumar
रायपुर- राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित सूर्य कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। शुक्रवार दोपहर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेट की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई थीं। फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्र भी मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह से आग लगने के बाद तेजी से फैल गई और उसे काबू करना मुश्किल हो गया। रायपुर के भनपुरी स्थित सूर्य कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
21 May 2021 12:31PM,by: Imran Khan
भारत में आइ कोरोना की दूसरी लहर ने देश के सामने एक बड़ा संकट पैदा कर दिया। चार लाख से अधिक सामने आ रहे नए मामलों ने देश में खौफ का माहौल बना दिया। जरूरी सामानों की कमी होने लगी। वहीं, भारत सरकार ने विदेशों से भी मदद ली, जहां देश को फुल सपोर्ट मिला और मिल भी रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने बताया कि विदेशों से मिल रही सभी तरह की मदद को तुरंत राज्यों में भेजा जा रहा है।
21 May 2021 12:23PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आज कोविड 19 के सभी सुरक्षात्मक नियमों का पालन करते हुए अपने अपने कक्ष में आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ ली गई।इस दौरान किसी भी प्रकार की गैदरिंग का आयोजन नहीं किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर रामसिंह, सचिव रिमिजियुस एक्का,उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल,डॉ संतोष देवांगन, अवर सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं प्रणव कुमार वर्मा सहित आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अपने कक्ष में ही शपथ ली।
21 May 2021 11:59AM,by: Thaneshwar sahu
चिपको आंदोलन के प्रणेता पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा का शुक्रवार को निधन हो गया। बहुगुणा ने ऋषिकेष एम्स में अंतिम सांस ली। 94 वर्षीय पर्यावरण संरक्षक बहुगुणा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह कोविड समेत डायबिटिक न्यूमोनिया से पीड़ित थे। उन्हें 8 मई को ऋषिकेष एम्स में एडमिट कराया गया था। चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदर लाल बहुगुणा का कोरोना से निधन
21 May 2021 11:32AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






