21 May 2021

Generic placeholder image

रायपुर :भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं अन्य नेताओं के विरुद्ध झूठा प्रकरण दर्ज करवाये जाने पर विरोध के रूप में आज अपने निवास पर धरने पर बैठे,प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रचार-प्रसार मंत्री राजकुमार राठी के अनुसार श्री बाफना ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कोरोना के संक्रमण काल में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से ऑक्सीजन एवं दवा की आपूर्ति को रोककर देश की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का घिनौना कृत्य किया गया और यह बात आम जनता में उजागर होने पर देश से माफी मांगने की बजाय उल्टा चोर कोतवाल को डाटे की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ के खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। 

21 May 2021 10:30AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को नया कलेवर देते हुए इस स्थल को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महापौर श्री एजाज ढेबर, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, सभापति श्री प्रमोद दुबे, एम.आई.सी. सदस्य श्री ज्ञानेश शर्मा, श्री आकाश तिवारी सहित जन प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

21 May 2021 10:30AM,
by: Vikash Kumar