21 May 2021
रायपुर. प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने पोस्ट कोविड ओपीडी में मेडिसिन, नेत्र, ईएनटी और अन्य विशेषज्ञों के साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है। जिला अस्पतालों में कोविड मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे अवसाद, बेचैनी, नींद में कमी इत्यादि से संबंधित परामर्श एवं उपचार के लिए भी सप्ताह में तीन दिन ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
21 May 2021 09:25AM,by: Thaneshwar sahu
ब्लैक फ़ंगस या म्यूकोर्मिकोसिस के मामलों में वृद्धि के साथ, ओडिशा सरकार ने गुरुवार को महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत संक्रमण को एक उल्लेखनीय बीमारी घोषित कर दिया है।
एक 'सूचित रोग' कोई भी बीमारी है जिसे कानून द्वारा सरकारी अधिकारियों को सूचित करने की आवश्यकता होती है। जानकारी अधिकारियों को बीमारी की निगरानी करने और संभावित प्रकोपों की प्रारंभिक चेतावनी प्रदान करने की अनुमति देती है।
21 May 2021 09:06AM, by: Babuaa Desk
रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। आज आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्रिगणों और उपस्थित सभी लोगों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा के प्रति अपना दृढ़ विश्वास प्रकट करते हुए आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गाें के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।
21 May 2021 07:54AM,by: Thaneshwar sahu
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं काशी का एक सेवक होने के नाते हर एक काशीवासी का हृदय से धन्यवाद देता हूं. विशेष रूप से हमारे डॉक्टर्स, नर्सेज, वार्ड बॉयज और एम्बुलेंस ड्राइवर्स ने जो काम किया है, वो वाकई सराहनीय है।
21 May 2021 07:30AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







