21 May 2021
अब कोरोना की रेंडम जांच के लिए आपको ना तो स्वास्थ्य केंद्रों में जाने की आवश्यकता होगी और ना ही सैंपल कलेक्शन के लिए किसी को घर बुलाने की जरूरत है। आप खुद ही आसानी से कोरोना की जांच कर पाएंगे। घर में कोविड जांच के लिए पहले टेस्टिंग किट कोविसेल्फ अगले सप्ताह के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी।पुणे के माय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के डायरेक्टर सुजीत जैन ने मिडीया को यह जानकारी दी है। अब खुद करिए कोरोना की जांच, केमिस्ट शॉप पर शुरू होने जा रही है
21 May 2021 06:03AM,by: Imran Khan
रायपुर. छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राज्य शासन ने कोविड जांच की अनिवार्यता संबंधी दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन किया है। अब रेल, सड़क और वायुमार्ग से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए 96 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मान्य होगी। कोरोना से बचाव के टीके की दोनों खुराकें ले चुके लोगों को भी राज्य में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे लोगों को अपना टीकाकरण प्रमाण-पत्र साथ रखना होगा। विमान से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए बोर्डिंग के समय आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। नए दिशा-निर्देश 21 मई से प्रभावी होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागों के आयुक्तों, पुलिस रेंज के महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को नए दिशा-निर्देशों के संबंध में आज परिपत्र जारी किया है।
21 May 2021 06:03AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस)के इलाज में काम आने वाली दवाओं का आयात करने के बारे में विचार करने के लिए कहा है।हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली सहित देशभर में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इस बीमारी के इलाज में काम आने वाली दवा की मांग और आपूर्ति में भी काफी अंतर है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे में दुनिया में जहां कहीं भी इस बीमारी की दवा मिलता हो, उसे आयात करने के बारे में सोचना चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो।
21 May 2021 05:34AM,by: Imran Khan
राजस्थान सरकार ने गुरुवार को कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मियों को अग्रिम पंक्ति का कार्यकर्ता माना जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर सीओवीआईडी -19 के खिलाफ टीकाकरण किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया और स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस बारे में ट्वीट किया।
21 May 2021 05:00AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





