23 Dec 2020
रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने धान की कस्टम मीलिंग को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है। विपक्ष ने सरकार पर संग्रहण केंद्रों में धान के खराब होने का आरोप लगाया। इसे लेकर पक्ष और सत्ता पक्ष में जमकर हंगामा हुआ। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कस्टम मिलिंग पूरा होने के बाद ही जानकारी दी जा सकेगी 15 साल तक आप की सरकार रही कितना धान खराब हुआ है आप बताएं। मंत्री के जवाब सुनने के बाद कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। खाद्य मंत्री ने कहा- हमारी सरकार में 4,000 से अधिक सेड और चबूतरे बनाएं। बारिश से बचाव के लिए सरकार पूरे उपाय कर रही है। अधिकांश स्थानों पर चबूतरे और शेड की व्यवस्था की गई है। कस्टम मिलिंग मामले पर विभागी मंत्री ने आगे कहा कि पहले मिलर्स ने दस्तावेज जमा किए हैं। जहां गड़बड़ी हुई होगी वहां जांच करा ली जाएगी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह गम्भीर मामला है। सवाल जवाब के दौरान मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में जांच कराए जाने की घोषणा की।
23 Dec 2020 09:30AM,by: Imran Khan
रायपुर - केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीन कानूनों के खिलाफ दिल्ली को घेरकर बैठे किसानों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव बुधवार को किसानों के समर्थन में एक दिन के उपवास पर हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा, यह किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए है।हम सभी को उनके लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा, जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती अथवा जब तक आंदोलन चलता है, वे सप्ताह में एक दिन उपवास पर रहेंगे। के निवास कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सिंहदेव उपवास के दौरान सामान्य प्रशासनिक- राजनीतिक कामकाज जारी रखें है। यह उपवास आंदोलनरत किसानों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए प्रतीकात्मक है। किसानों के समर्थन में एक दिन के उपवास पर हैं,"टीएस सिंहदेव"
23 Dec 2020 09:29AM,by: Imran Khan
रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में गांजा तस्करी, कस्टम मिलिंग के बाद अब किसानों के आत्महत्या को लेकर पक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष ने किसानों की आत्महत्या मामले में स्थगन प्रस्ताव लगाया है। वहीं सरकार से मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष बलरामपुर के जिस किसान को मृतक बता रहे हैं वो जिंदा है। हमारे विधायक बृहस्पत सिंह इसकी जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सदस्यों से माफी मांगने की मांग को लेकर सदन में नारेबाजी की। वहीं विपक्षी सदस्य भी किसानों की आत्महत्या को लेकर नारेबाजी करने लगे। दोनों विपक्षी सदस्य भी किसानों की आत्महत्या को लेकर नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों का जमकर नारेबाजी और शोरशराबा होने के बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट स्थगन किया गया।
23 Dec 2020 09:29AM,by: Imran Khan
पूर्व सीएम रमन सिंह ने मानव तस्करी का मामला उठाया। इसके रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी मांगी। रमन सिंह ने पूछा कि इसको लेकर स्टेट कमेटी ने क्या-क्या निर्णय लिया? क्या इसके लिए किसी अधिकारी की नियुक्ति की गई? सवाल के दौरान रमन सिंह ने गृहमंत्री पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया।
23 Dec 2020 07:56AM,by: Thaneshwar sahu
रायपर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल में गांजा तस्करी का मामला उठा है। विधानसभा के आज तीसरे दिन कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने सदन में गांजा तस्करी के मामले को लेकर कहा कि तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी कहा कि जल्द ही अफसरों की बैठक में चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ाई गई है। इस दौरान गृह मंत्री ने स्वीकार किया कि दूसरे राज्यों से गांजा आता है। इस पर निगरानी बढ़ाकर रोक लगाई जाएगी।
23 Dec 2020 07:56AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली सरकार ब्रिटेन से दिल्ली पहुंचे यात्रियों का डोर-टू-डोर सर्वे करेगी, उनका परीक्षण करेगी और उन्हें अलग करने की सलाह देगी, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा। यह ब्रिटेन द्वारा एक नए कोविड संस्करण का पता लगाने के बाद विचारा गया है। जैन ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में लगभग 6,000-7,000 यात्रियों ने यूके से दिल्ली के लिए उड़ान भरी, जिनमें से कई ने पड़ोसी स्थानों की यात्रा भी की होगी।
23 Dec 2020 06:33AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








