23 Dec 2020

Generic placeholder image

एक तरफ आज पूरा देश "राष्ट्रीय किसान दिवस" मना रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि आज हम एक टाइम का खाना नहीं खाएंगे। किसान संगठनों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह आज दोपहर का भोजन न पकाएं। इस साल किसान तमाम विरोध प्रदर्शनों के बीच ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ मना रहे हैं। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान यूनियन आगे की बातचीत के लिए केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर फैसला आज लेंगे। आज सुबह 11 बजे सिंघु बॉर्डर पर एक बार फिर से बैठक होगी।इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक भी होगी। ये बैठक सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शुरू होगी। इस बैठक में किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की संभावना है। किसान विरोध प्रदर्शनों के बीच "राष्ट्रीय किसान दिवस"

23 Dec 2020 06:27AM,
by: Imran Khan