23 Dec 2020

Generic placeholder image

  रायपुर : राकेश यादव एक वाहन चालक है। वाहन से समय पर मुसाफिरों को उसके मंजिल तक पहुचाना उसके पेशे का हिस्सा है। समय का पाबंद राकेश के पास फुर्सत ही कहा था कि वह अपने निजी काम के लिए जरूरत से ज्यादा वक्त निकाल सकें। समय के साथ सड़कों पर दौड़ने और मुसाफिरों को मंजिल तक पहुचाने वाला राकेश की अपनी पीड़ा थी। दिनभर वाहन चलाने की वजह से ठण्डी में उसका कमर दर्द बढ़ गया था, इसके बावजूद वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा था। वह अपना इलाज तो कराना चाहता था लेकिन कई अस्पतालों में पहले अपाइंटमेंट, फिर इलाज के लिए लंबी कतार उसे अस्पताल तक जाने से मानों रोक दिया करती थीं। ऐसे कई दिन गुजर गए, राकेश के लिए वह समय आया ही नहीं कि वह अधिक समय निकालकर अपना इलाज करा सकें। एक दिन जब वह अपने काम पर निकल रहा था। घर के पास अपने वार्ड में मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट की बस उसे दिखी। उसके पास बहुत अधिक समय तो था नहीं, इसलिए यह सोचकर बस के पास गया कि, यहां क्या हो रहा है? देख लेता हूं। पास जाकर देखा तो मालूम हुआ कि डाक्टर है। लोग इलाज करा रहे हैं। तब भीड़ कम थी। राकेश ने घड़ी देखी और सोचा,क्यों न कम भीड़ में मौके का फायदा उठाया जाए। वह तुरंत मोबाइल मेडिकल यूनिट के पास पहुंचा और अपना पंजीयन कराया। उसने अपनी तकलीफ बताई। मौके पर मौजूद डाक्टरों ने राकेश की समस्या सुनी और तत्काल ही कमर दर्द की दवा और मलहम उसे दिया। मोबाइल मेडिकल यूनिट से चंद मिनटों में ही जांच और दवा मिल जाने और इलाज में उसका कीमती समय बर्बाद नहीं होने पर राकेश का जैसे खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की जमकर प्रशंसा की और कहा कि वास्तव में मुझ जैसे जरूरतमंदों के लिए यह बहुत ही लाभकारी हैं।

23 Dec 2020 01:09AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

ओड़िसा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि बीजद के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, पंचायत समितियों के अध्यक्षों, जिला परिषद अध्यक्षों और सरपंचों की संपत्ति का विवरण सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध होगा। सोमवार को बीजद की राज्य कार्यकारी परिषद को संबोधित करते हुए, सीएम पटनायक ने कहा कि सार्वजनिक प्रतिनिधियों, मुख्य सचिव सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को लोकायुक्त को संपत्ति सूची प्रस्तुत करनी होगी। “भ्रष्टाचार विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है और ओडिशा सरकार पारदर्शिता पर केंद्रित है। राज्य पहले ही गरीबी, बीमारियों, क्षेत्रीय असमानता, असमानता और प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ लड़ाई शुरू कर चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई हमें समाज की सभी बीमारियों के खिलाफ हमारी लड़ाई में मदद करेगी। यह असमानता, गरीबी या अन्याय हो सकता है। ओडिशा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाने वाला पहला राज्य होगा।

23 Dec 2020 01:09AM,
by: Ashna Ali