23 Dec 2020

Generic placeholder image

उत्तर बस्तर कांकेर : बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा दसवी एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक मोहल्ला क्लास लगाई जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए समुचित तैयारी के साथ-साथ उनके विषय से संबंधित शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्य रूप से गणित, भौतिकी, रसायन, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, एकान्टेंसी, कृषि विज्ञान के विद्याथियों के लिए यह क्लास संचालित होगी, जिसमें संबंधित संस्था के विषय विशेषज्ञों शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी एवं विषय विशेषज्ञ संयोजक की बैठक ली, जिसमें शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 01 जनवरी से उपचारात्मक मोहल्ला क्लास (रेमिडियल क्लास) संचालित किया जावे, जिसमें सभी संबधित शिक्षकों को पढ़ाना अनिवार्य होगा। समस्त प्राचार्यगण अपनी संस्था में विषय शिक्षक के माध्यम से सप्ताह में तीन दिवस हाई स्कूल एवं तीन दिवस हायर सेकेण्डरी स्कूलों की उपचरात्मक मोहल्ला क्लास संचालित करेंगे। इसी आधार पर बोर्ड द्वारा निर्धारित इकाईवार तथा माहवार पाठ्यक्रम के तहत् माह जनवरी एवं फरवरी में यूनिटवार तथा माह मार्च में संपूर्ण पाठ्यक्रम में मूल्यांकन परीक्षा लिया जायेगा, जिसके सभी प्रश्न पत्र जिला स्तर के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के टीम द्वारा तैयार की जाएगी। कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि 01 जनवरी से शुरू होने वाले उपचारात्मक मोहल्ला क्लास में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जावे। इसके लिए सभी प्राचार्य पालक समिति की बैठक भी आयोजित करें तथा कोविड-19 के गाईडलाईन का अनिवार्य रूप से पालन किया जावे।

23 Dec 2020 05:16PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  उत्तर बस्तर कांकेर :कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों तथा मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गत दिवस पखांजूर तहसील हाॅकेर स्थित कृष्णा राईस मिल से 25 सौ बोरा लगभग 01 हजार क्विंटल धान को जप्त किया गया है, जो इस वर्ष जिले में अब तक की सबसे बड़ी जप्ती की कार्यवाही है। इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार मोहित साहू, खाद्य निरीक्षक जतिन देवांगन और मंडी उप निरीक्षक बलराम कोर्राम शामिल थे। उक्त टीम द्वारा धान खरीदी केन्द्र हाॅकेर में टोकन से ज्यादा धान की तौलाई का मामला भी पकड़ा गया तथा 104 बोरा मोटा धान जप्त किया गया। पखांजूर तहसील के हाॅकेर राईस मिल से एक हजार क्विंटल धान जप्त

23 Dec 2020 04:56PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नक्सलियों के एक समूह ने बुधवार तड़के जमुई जिले में एक पुल निर्माण स्थल पर हमला किया, श्रमिकों की पिटाई की और अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा, 'यह घटना किऊल नदी के किनारे हरनी-खलारी गांव के पास हुई, जहां रुंगटा कंपनी द्वारा 4.32 लाख रुपये की लागत से एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। माओवादियों द्वारा मांगी गई लेवी (जबरन वसूली) से यह हादसा हुआ है, “एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कि खैरा पुलिस स्टेशन के साथ चरमपंथियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि लगभग 20 माओवादी कंपनी के एक अधिकारी की तलाश में साइट पर पहुंचे। जब वे नहीं मिले, तो पुलिस ने कहा, उन्होंने वहां काम करने वालों के साथ मारपीट की, उन्हें काम रोकने के लिए कहा।

23 Dec 2020 03:57PM,
by: Ashna Ali