26 May 2021
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा है कि किसानों को उर्वरक की पर्याप्त मात्रा और निर्धारित दर पर उपलब्ध कराएं। उर्वरक की होर्डिंग कर ऊंचे कीमत पर बेचने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स पर उपभोक्ता नियम के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह निर्देश बुधवार को आयोजित समय सीमा की ऑनलाइन बैठक में कृषिए मार्कफेड और राजस्व विभाग के अधिकारियो को दिये।
26 May 2021 12:29PM,by: Vikash Kumar
6 महीने से चल रहे किसान आंदोलन का आज 6 महीने पूरे हुए इसलिए आज विरोध की शुरुआत करते हुए ब्लैक डे' प्रदर्शन किया गया। बीकेयू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजीपुर सीमा पर किसानों का नेतृत्व किया और काले झंडे और पुतले जलाए। COVID नियमों का उल्लंघन करते हुए, किसान गाजीपुर में एकत्र हुए और केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की।
26 May 2021 11:56AM,by: Vikash Kumar
पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अब मुख्य आरोपित सुशील कुमार से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चारों बदमाश काला असौदा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन चारों 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में हुई पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में शामिल थे। चारों के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट की ओर से गैरजमानती वारंट जारी हो चुका था और इसी के साथ दिल्ली पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी।
26 May 2021 11:26AM,by: Vikash Kumar
साहू समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी वाले वीडियो वायरल करने मामले में महासमुंद पुलिस ने आज कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी प्रफुल सिंह ठाकुर ने बताया कि साहू समाज द्वारा शिकायत मिलने पर आज आरोपी अंकित बागबाहरा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी अंकित बागबहारा को जमानत मिल गई।
26 May 2021 10:51AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








