26 May 2021

Generic placeholder image

कोरोना महामारी के बीच छात्रों का भविष्य भी दांव पर लगा है। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से 25 मई तक सुझाव मांगे थे। केंद्र सरकार की अपील के बाद कई राज्यों ने केंद्र सरकार को सुझाव भेजे हैं। जिसमें दिल्ली और महाराष्ट्र का मानना है कि कोरोना महामारी के बीच परीक्षा को टाल देना ही सही विकल्प है। वहीं अब 12वीं के 297 छात्रों ने मुख्य न्यायधीश को चिट्ठी लिखकर इस मामले में स्वत: संज्ञान लेने की गुहार लगाई है। छात्रों ने कहा कि फिजिकली परीक्षा कराना छात्रों और टीचर्स की सुरक्षा के लिए खतरा होगा। हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि राज्यों के सुझाव की समीक्षा के बाद 1 जून तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

26 May 2021 07:05AM,
by: Vikash Kumar