26 May 2021
बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आज भी पुलिस के सामने उपस्थित नहीं हुए। रायपुर पुलिस ने संबित पात्रा को 7 दिन का समय दिया था। संबित पात्रा को 23 मई को शाम 4 बजे उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद अपने वकील के द्वारा ई-मेल भेजकर उन्होंने 7 दिन के समय की मांग की थी। इसके बाद फिर से 7 दिनों की मोहलत मांगी है। इसके साथ ही संबित पात्रा ने रायपुर पुलिस से सवालों को लिखित में भेजने का निवेदन किया है।
26 May 2021 10:28AM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के भाई को आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. हाल ही में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य अभ्यर्थी कोटे के तहत सतीश द्विवेदी के भाई अरुण द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई थी, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था.
26 May 2021 09:45AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता, त्वरित फैसले और मजबूत इरादे के साथ बेहतर प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की दूसरी लहर को त्रासदी में तब्दील होने से पहले ही थाम लिया। कोरोना के प्रकोप को रोकने में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों , आंगनवाडी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं सहित सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया । यही वजह है कि आज छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ गयी है। बेहतर प्रबंधन और उपचार के चलते कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी भी तेजी से होने लगी है। मुख्यमंत्री ने राज्य में शहरी इलाकों के साथ-साथ गांव में तेजी से पांव पसारते कोरोना की रोकथाम के लिए लक्षण वाले मरीजों को कोरोना टेस्टिंग के रिजल्ट का इंतजार किए बिना निःशुल्क घर-पहुंच कोरोना दवा किट उपलब्ध कराने के फैसले का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया ,जिसका सार्थक परिणाम देखने और सुनने को मिला। कोरोना संक्रमित मरीज गंभीर स्थिति में जाने से बचने लगे। इससे हॉस्पिटल में बेड न मिलने की स्थिति बेकाबू होने से रुक गयी।
26 May 2021 09:35AM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण की चुनौतियों और लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर को लगातार नियंत्रित रखने में सफलता मिली है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआई) द्वारा 24 मई 2021 को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर 3 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय दर 10.8 प्रतिशत से काफी कम है। इसके पहले माह नवंबर 2020 में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 3.5 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
26 May 2021 09:00AM,by: Vikash Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि वे पश्चिम बंगाल से उच्च सकारात्मकता दर वाली ट्रेनों और बसों से राज्य में आने वाले यात्रियों का कड़ाई से परीक्षण करें।
कुमार ने दिन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिलाधिकारियों के साथ कोविड स्थिति पर एक आभासी उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करते हुए यह निर्देश दिया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बंगाल की सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से अधिक है। बंगाल से बिहार आने वाले लोगों का होगा सख्त कोविड टेस्ट
26 May 2021 08:01AM, by: Babuaa Desk
अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने मंगलवार को राज्य में को कोविड -19 और ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) संक्रमण से निपटने के लिए 'डॉक्टर हेल्पलाइन' अभियान शुरू किया।
इस अभियान के तहत एक हेल्पलाइन नंबर 782-727-5743 शुरू किया गया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति COVID-19 संक्रमण की रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
26 May 2021 08:01AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




