छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मदद का झांसा देकर शातिर ठग ने एक युवक का पूरा खाता ही खाली कर दिया। युवक के खाते में 40 हजार रुपए थे। वह ATM से रुपए निकालने के लिए पहुंचा था।जब रुपए नहीं निकले तो बूथ के अंदर खड़े ठग से उसने मदद मांगी। ठग ने झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल दिया। बाद में खाते से रुपए निकाल लिए। युवक जब बैंक गया तो इसका पता चला। इसके बाद बुधवार देर शाम सकरी थाने में FIR दर्ज कराई है। शातिर ठग ने एक युवक का पूरा खाता खाली कर दिया
18 Feb 2021 08:03AM,by: Imran Khan
बिलासपुर - आटो से घर जा रहे भाइयों के थैले से 47 हजार स्र्पये पार करने वाले आटो चालक और उसके साथी को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ लिया है।उनके कब्जे से चोरी की गई रकम भी बरामद कर ली गई है। सिविल लाइन क्षेत्र के वेयर हाउस रोड दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले आदर्श राव होलकर आने भाई आशीष के साथ सोमवार अग्रसेन चौक गए थे। वहां से दोनों अर्जुन पाटले की आटो से घर लौट रहे थे। आटो से यात्री के स्र्पये पार, आरोपित आटो चालक गिरफ्तार
17 Feb 2021 06:32AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। अपर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर मनोज केशरिया सहित राजस्व विभाग के कुछ अन्य अफसरों ने यह टीका लगवाया है। बाद में कलेक्टर डॉ .मित्तर ने कहा, कोविड- 19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से बारी आने पर टीका लगवाने का भी आग्रह किया। बिलासपुर में कलेक्टर ने लगवाया कोरोना का टीका
06 Feb 2021 06:58AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा हो गया है। एक बिल्डर उस जमीन को अपनी बताकर प्लाटिंग कर बेच रहा है। इसको लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। अफसरों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने शासन से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साहू की युगलपीठ में हुई। कोरबा के सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल शर्मा ने वकील गोविंद शर्मा के माध्यम से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें बताया गया है कि कोरबा जिले के राताखार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि है। इस जमीन पर एक स्थानीय बिल्डर ने कब्जा कर लिया है। वह शासकीय जमीन को निजी बताकर अवैध प्लाटिंग कर टुकड़ों में बेच रहा है। इस मामले की शिकायत राजस्व अफसरों के साथ ही जिला प्रशासन से की गई है। कोरबा में शासकीय भूमि को अपनी बताकर बेच रहा है
20 Jan 2021 11:29AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मस्तुरी से विधायक रह चुके दिलीप लहरिया के बेटे से उनकी फर्म के मैनेजर ने ही 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।आरोप है कि मैनेजर ने लोन के नाम पर उनसे फर्म के कागजात और बैंक डिटेल लिए। इसके बाद अलग-अलग सरकारी विभागों में जमा अमानत राशि को फर्म का पार्टनर बताकर निकाल लिया। मामले में बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कराई गई है।
19 Jan 2021 07:25AM,by: Imran Khan
हाईवे पर टोल टैक्स वसूली और सुविधाओं का मामला अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहुंच गया है।इसके बाद कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पूछा है कि वह किस नियम के तहत नाके बनवा रहा है।जो टैक्स इन नाकों पर लोगों से वसूला जा रहा है, उससे कौन सी सर्विस दी जा रही है। चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की डबल बेंच जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
15 Jan 2021 12:34PM,by: Imran Khan
बिलासपुर - बिलासपुर से दिल्ली तक सीधी उड़ान के लिए फ्लाईबिग एयरलाइंस कंपनी के तैयार होने की उम्मीद है। एयरलाइंस कंपनी के सीएमडी संजय मंडाविया व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा सात जनवरी को मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बिलासपुर में चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट का निरीक्षण भी करेंगे।इसके बाद दोनों शहर आकर धरनास्थल पर हवाई सेवा संघर्ष समिति से चर्चा करेंगे।
07 Jan 2021 05:37AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







