रायपुर

Generic placeholder image

लद्दाख में नवंबर-दिसंबर 2026 के दौरान प्रस्तावित हिल काउंसिल और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर विवाद बढ़ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और स्थानीय नेताओं ने चुनाव कार्यक्रम का विरोध करते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और सर्दियों में बड़ी संख्या में लोगों के पलायन के कारण मतदान प्रभावित हो सकता है। उन्होंने चुनाव मई-जून 2027 तक टालने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। इस बीच, प्रशासन ने लेह और कारगिल में रैलियों, धरनों और भूख हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। लद्दाख में चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद, सोनम वांगचुक ने दी आंदोलन की चेतावनी

12 Nov 2026 02:34AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

पानी के इंतजाम में बीतने वाला वक्त अब परिवार के काम आ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत घरों तक नल से पानी पहुंचने से ग्रामीण महिलाओं की रोजमर्रा की मुश्किलें कम हो रही हैं। रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम तिलगी की श्रीमती पार्वती चौधरी इसका उदाहरण हैं। पहले खाना बनाने, बर्तन-कपड़े धोने और साफ-सफाई के लिए पानी जुटाने में उनका काफी समय और मेहनत खर्च होती थी। कई बार दूसरे जरूरी काम पीछे छूट जाते थे। गर्मियों में परेशानी और बढ़ जाती थी। अब घर में नल से पानी मिलने के कारण पानी जुटाने की भागदौड़ कम हुई है। घरेलू काम आसान हुए हैं और बच्चों की देखभाल तथा परिवार की दूसरी जरूरतों के लिए ज्यादा वक्त मिल रहा है। पार्वती के लिए घर में लगा नल केवल पानी की सुविधा नहीं, रोज की एक बड़ी चिंता से राहत है। घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

11 Nov 2026 12:19PM,
by: Babuaa Desk