रायपुर

Generic placeholder image

रायपुर - प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल के खिलाफ हुई कारवाई को सामाजिक-धार्मिक सौहार्द के हित में बताया है. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते मुख्यमंत्री ने इस तरफ ध्यान दिया होता तो आज हालात इतने नहीं बिगड़ते. श्री साय ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से ही श्री बघेल लगातार देश-धर्म-जातियों के खिलाफ भड़काउ और उकसाउ बयानबाजी करते रहे थे. इससे पहले भी जब कांग्रेस सत्ता में थी, और भूपेश बघेल मंत्री थे, तब भी उनके पिता ने आपत्तिजांक किताब के द्वारा सामजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की थी. श्री साय ने कहा कि नन्द कुमार बघेल के नाम से बने प्रोफाइलों से नक्सलियों के हित तक में बयानबाजी अभी होती रही है. यहां तक कि हमारे राष्ट्र की आत्मा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से भी बाज नहीं आ रहे थे बघेल. बघेल के खिलाफ हुई कारवाई व्यापक समाज हित में - भाजपा

08 Sep 2021 03:43AM,
by: Imran Khan