कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,222 नए मामले दर्ज किए गए, 42,903 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है, जबकि 290 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। राहत की बात है कि केरल, महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से लोगों की बॉडी में हार्ड इम्यूनिटी तैयार हो रही है, जिससे संक्रमण की चपेट में लोग कम आ रहे हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, 6 सितंबर तक 53 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, जबकि, सोमवार को 15 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है।
07 Sep 2021 08:54AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ में इस साल बंपर भर्ती होगी । बिजली विभाग में 3000 पदों पर जारी हुए विज्ञापन के बाद अब पुलिस , पटवारी और खाद्य विभाग में भी बडी संख्या में भर्ती के आदेश जारी कर दिये गये है । मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब जल्द ही संबंधित विभागों की तरफ से भर्ती की कार्रवाई शुरू की जायेगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को बस्तर के लिए “ बस्तर फाइटर्स " बटालियन में पुलिस भर्ती की घोषणा की थी । मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब पुलिस विभाग के अंतर्गत बस्तर फाइटर्स के लिए 2100 पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती होगी ।
07 Sep 2021 07:46AM,by: Naveen kumar sahu
अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की रिलीज से पहले, अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। मंगलवार की सुबह उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, “महाराष्ट्र के रेस्तरां, होटल, कार्यालय, लोकल ट्रेनों में सब कुछ खुला है, लेकिन कोविड के कारण मूवी थिएटर बंद हैं, महाराष्ट्र सरकार के अनुसार कोविड केवल और केवल मूवी थिएटरों में फैलता है।” उन्होंने ताली बजाकर इमोजी के साथ अपने बयान का अंत किया।
07 Sep 2021 06:53AM,by: Naveen kumar sahu
कल भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में प्रदेश में सूखे की स्थिति और खरीफ फसलों के संभावित स्थिति की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने के आसार हैं। करीब 1 महीने बाद कैबिनेट की बैठक होने के कारण विभिन्न विभागों के कई प्रस्ताव मंजूरी के लिए लंबित हैं। भूपेश कैबिनेट की बैठक में कल यात्री बस किराए में 25 फ़ीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। रावण भाटा स्थित अंतर्राज्जीय बस स्टैंड की जमीन के बदले ट्रस्ट को नगर रायपुर में जमीन संबंधी प्रस्ताव भी अनुमोदन किए जाने की संभावना है।
07 Sep 2021 05:45AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





