रायपुर

Generic placeholder image

रायपुर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। यह कार्यक्रम पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी व डॉ. खूबचंद बघेल के परिवारजन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीगण मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे।

19 Jul 2021 12:30PM,
by: Anurag patel