राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट से मोतीबागचौक जाने वाली मुख्य सड़क पर गड्ढा हो गया है। यह गड्ढा दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। संबंधित विभाग को जल्द से जल्द इस पर ध्यान देने की जरूरत है। केवल यही नहीं रायपुर के विभिन्न जगहों पर ऐसे ही कई गड्ढे नजर आएंगे। जिस पर बारिश होने से पानी भर जाता है। अगर कुछ घटना होता है तो इसकी जिम्मेदारी किस पर होगी?
16 Jul 2021 12:11PM,by: Anurag patel
राजधानी रायपुर में कुछ अरसे पहले ही तालाब का सौंदर्यीकरण योजना के तहत तालाब को भारी मशक्कत के बाद सफाई कराया था किन्तु लोगों ने एक बार फिर पढ़े लिखे लोगो ने स्वच्छ तालाब में गंदगी फेंकना शुरू कर दिया है। बीच शहर के इस जल स्त्रोत की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी थी। आने जाने वाले लोग संभ्रांत कूड़ा-करकट तालाब में ही फेंक रहे हैं l इस ओर न तो जिम्मेदारों का ध्यान है ना ही वहां के चौपाटी संचालकों का। इसकी इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन... शहर के नागरिक ही नहीं चाहते तालाब स्वच्छ रहे
16 Jul 2021 12:10PM,by: Vikash Kumar
सड़कों पर हाथ ठेला और फुटपाथ पर सामान बेचने वालों ने कब्जा कर रखा है। नगर निगम ने ट्रैफिक को बेहतर तरीके से चलाने के लिए डिवाइडर लगाए हैं। संतोषी नगर के सड़कों के दोनों तरफ ठेले खड़े रहते हैं। इनकी वजह से ही सड़क मार्ग दिनों-दिन संकरा होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में वाहन और पैदल चलने वाले मुश्किल में हैं। जिम्मेदार जानकर भी अनजान।
16 Jul 2021 09:14AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। राज्य के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पंजीयन के लिए कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े व योजना से मिलने वाले लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय द्वारा इस योजना की गाईडलाइन में आंशिक संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार संयुक्त खातेदार कृषकों को पंजीयन के लिए सिर्फ स्व-घोषणा पत्र देना होगा। इसके पहले जारी गाइडलाइन के अनुसार संयुक्त खातेदार कृषकों के पंजीयन के लिए आवेदन पत्र के साथ समस्त खाताधारकों की सहमति सह-शपथ पत्र तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने की बाध्यता को विलोपित कर दिया गया है। संयुक्त खातेदार किसानों का पंजीयन नंबरदार के नाम से होगा। बता दें कि खरीफ वर्ष 2020-21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिन किसानों ने पंजीयन कराया था, उन किसानों को योजना के तहत पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। खरीफ वर्ष 2020-21 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया था, यदि वह उस रकबे में धान के बदले योजना में सम्मिलित अन्य फसल लगाता है, तो उसे योजनांतर्गत पंजीयन कराना होगा।
16 Jul 2021 08:10AM,by: Anurag patel
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य के तथाकथित मॉडल की सच्चाई जनता के बीच उजागर करने के लिए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा पोल खोल मुहिम प्रारंभ की गयी है । इस मुहिम के तहत शहर से लेकर गांव के प्रत्येक आम आदमी तक यह सच्चाई दिखाई जा रही है कि कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित की उपेक्षा करते हुए व्यक्तिविशेष को फायदा पहुचाने के उद्देश्य से आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों एवं सरकारी अस्पतालों के भवन कहीं जर्जर पड़े हैं तो कही उधार के भवन में संचालित किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की ये पोल खोल मुहिम सरकार की नाकामियों को आइना दिखाने का काम कर रही।
16 Jul 2021 04:50AM,by: Babuaa Desk
रायपुर। घड़ी चौक से पंडरी जाने वाली सड़क के चौराहे के जेब्रा क्रासिंग में नाली का चेंबर बीच से टूटा हुआ है। कभी भी इस जगह में दुर्घटना हो सकती है। इसके मरम्मत में संबंधित विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है। रायपुर हम को स्मार्ट सिटी की नजर से देख रहे है। क्या वाकई में रायपुर सिटी स्मार्ट हो रही है? चौराहे पर खुला नाली का चेंबर, दुर्घटना की जिम्मेदारी किस पर?
15 Jul 2021 09:38AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







