रायपुर

Generic placeholder image

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस बुधवार से प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम ने आज राजधानी में साइकिल रैली निकाली। बता दें कि साइकिल यात्रा जयस्तंभ चौक से शुरू होकर कोतवाली, सदर बाजार, आजाद चौक, हांडी पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, दुर्गा कॉलेज, ग्लोबल चौक होते हुए शास्त्री चौक पर खत्म हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। साथ ही रैली के अंत में चूल्हा जलाकर पानी में पकौड़ा तला गया। रैली में संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय, महापौर ऐजाज ढेबर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिल पर सवार दिखे।

14 Jul 2021 12:01PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

गरीबी के कारण बहुत से माता-पिता अपनी बच्ची की शादी करने में असमर्थ होते हैं। इन परिवारों में गरीबी के कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या पर ध्यान देते हुए
लायंस क्लब रायपुर विमेन ने  2 सगी बहनों गोदावरी व नंदिनी के विवाह के अवसर पर उन्हें कपडे व नगद राशि देकर सहायता प्रदान की।अध्यक्ष ला.अंजू सूद ने विवाह स्थल पर पहुंचकर उपरोक्त सामग्री सौपी,उस समय हल्दी की रस्म चल रही थी।परिजनों ने क्लब को धन्यवाद प्रेशित किया।
ला.कमलेश चावला चार्टर सदस्य
लायंस क्लब रायपुर विमेन भी कन्या विवाह प्रोत्साहन पहुंचकर अपनेआप गौरवांवित महसूस किया। लायंस क्लब रायपुर वीमेन का कन्या विवाह प्रोत्साहन

14 Jul 2021 04:29AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

हिन्दू धर्म में दान की महिमा असीम है तथा दान का विशेष महत्व है।अन्नदान ही महादान है और शास्त्रों के अनुसार यदि कोई सबसे बड़ा दान है तो वह अन्न दान है। यह संसार अन्न से ही बना है अर्थात अन्न से ही संसार की समस्त रचनाओं का पालन होता है। संसार में अन्न एकमात्र ऐसी वस्तु है जिससे शरीर के साथ-साथ हमारी आत्मा की भी तृप्ति होती है। इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है  इसे देखते हुए लायंस क्लब रायपुर विमेन की सेवाभावी सदस्य ला.सुरिन्दर कौर जुनेजा ने प्रति वर्ष अनुसार अपने बेटे के जन्मदिवस पर इंदिरा कुष्ट बस्ती व गंगा कुष्ट बस्ती में 240 लोगों को खाना बनाकर,सपरिवार परोसकर खिलाया।

14 Jul 2021 04:29AM,
by: Babuaa Desk