रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की है। बता दें कि रथयात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है इसलिए सभी लोग जागरूकता और सुरक्षा बनाए रखें।
12 Jul 2021 08:24AM,by: Anurag patel
रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में टीकाकरण एक बार फिर बंद हो गया है। धमतरी जिले में विगत 5 दिनों से टीकाकरण का बंद है। वही बस्तर में पिछले 3 दिनों से टीकाकरण अभियान पर ब्रेक लगा हुआ है। राजधानी रायपुर में भी वैक्सिन पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि रविवार को कोरोना टीकाकरण के 17 सेंटरों में एक भी सेंटर नहीं खुल पाया। बता दे कि अफसरों को भी पता नहीं है कि वैक्सिन कब तक पहुँच पाएगी।
12 Jul 2021 07:05AM,by: Anurag patel
राजधानी रायपुर में इन दिनों BJP के कुछ नेता बौखलाए हुए हैं. अब मीडियाकर्मियों से भी बदसलूकी में उतर आए हैं. पत्रकारों से धक्का-मुक्की करने में उतारू हो गए हैं. रौब दिखाते हुए धमकाने का काम कर रहे हैं. मीडियाकर्मियों को अपनी पहुंच बताकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. ये माजरा कहीं और का नहीं बल्कि महापौर के चेंबर का है, जहां बीजेपी पार्षदों ने बदसलूकी की. पार्षद की बदतमीजी का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है।
10 Jul 2021 02:09PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ लगातार प्रदेश के करीब 2 लाख अनियमित कर्मियों के नियमितीकरण, छटनी बन्द करवाना, सेवा में बहाली तथा आउटसोर्सिंग प्रथा को बंद करवाने के लिए संघर्षरत है। प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले के नेतृत्व में महासंघ कार्यसमिति द्वारा 7 चरणों का महाआंदोलन का रोड मैप तैयार किया गया है। रवि गढ़पाले ने बताया कि मशाल रैली निकाल कर आंदोलन का विकल्प चुनना पड़ रहा है, और रायपुर जिला प्रशासन के द्वारा महासंघ के मशाल रैली निकाले जाने हेतु अनुमति आवेदन को निरस्त कर दिया गया, वही दूसरी ओर राजनैतिक दलों के प्रदर्शन इत्यादि पर कोई बंदिशें नही लगाई गई थी,
10 Jul 2021 09:18AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







