छत्तीसगढ़ के वन,आवास और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज विधानसभा परिसर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सिरीज क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया, रायपुर हवाई अड्डे पर उतरते ही सभी देशी - विदेशी खिलाड़ियों की कोविड स्क्रीनिंग की जाएगी।उसके बाद उन्हें नवा रायपुर स्थित होटल में लाया जाएगा। प्रशासन ने इसे पहले ही बायो बबल जोन घोषित कर दिया है।
24 Feb 2021 12:04PM,by: Babuaa Desk
रायपुर - विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के बीच सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों का नाम शामिल है। आदेश में कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर और निगम आयुक्त का नाम शामिल है। यह आदेश महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग से जारी किया गया है।देखे सूची..
24 Feb 2021 11:46AM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन धमतरी में आयुर्वेदिक अस्पताल के संचालन का मुद्द। सदन में गरमाया हुआ है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सदन में कहा कि कई बार शव पड़े रहता है लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो पाता। इससे परिवार के लोग द्रवित हो जाते हैं। इस बीच सदन में विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने शासन को मोबाइल पोस्टमार्टम की यूनिट तैयार करने के सुझाव दिए। विधायक बांधी ने कहा कि कई बार डेढ़ सौ किमी तक शव को लेकर जाना पड़ता है। इससे बड़ी तकलीफ होती है। इस पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह सुझाव नया है।आगे कहा कि कितना व्यावहारिक है इस पर विचार किया जाएगा। बजट सत्र के तीसरे दिन आज विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव की ग्राह्यता को लेकर चर्चा हुई। कल लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर प्रस्ताव लाया गया था। सदन में नेताप्रतिपक्ष को बोलने का समय नहीं दिए जाने पर आज BJP सदस्यों ने कोई भी प्रश्न नहीं पूछने की घोषणा की है। वहीं आज मंत्री रविन्द्र चौबे ने भरोसा दिलाया तो BJP सदस्य चर्चा में शामिल हुए।
24 Feb 2021 08:32AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





