रायपुर - कोविड-1 के दौर में रेलवे के दोगुना किराया की वजह से यात्री हांफ रहे हैं। क्योंकि रेल किराया स्पेशल ट्रेनों के नाम पर यात्रियों से लिया जा रहा है।यही वजह है कि 12 फरवरी से चलना शुरू हुई स्पेशल लोकल ट्रेनों में उतने यात्री नहीं बढ़े, जितना कि पहले सफर करते रहे हैं। बारह दिनों में 30 हजार के करीब स्पेशल लोकल ट्रेनों में यात्रियों ने सफर किए। जबकि इन्हीं ट्रेनों में पहले हर दिन 15 हजार से अधिक यात्री सफर करते थे। उतने यात्री बढ़े नहीं फिर भी रेलवे बोर्ड कम दूरी वाली गाड़ियों में अधिक किराया यात्रियों से वसूलने की तैयारी में है। रेलवे के दोगुना किराया की वजह से यात्री हांफ रहे हैं
27 Feb 2021 04:03PM,by: Imran Khan
रायपुर - स्थानीय सराफा बाजार में आज सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम घटकर 48 हजार से नीचे चली गई, वहीं चांदी की कीमतें भी घटकर 69600 पर पहुंच चुकी है। सोने-चांदी की कीमतों में बीते 15 दिनों के भीतर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमतें जहां प्रति 10 ग्राम 47800 रुपए पर बिकी,वहीं चांदी की कीमतें प्रति 10 ग्राम 69600 रुपए रही। सराफा कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी बनी हुई है।1 फरवरी को सोना 50600 व चांदी 74800 पर बिकी थी। 25 दिनों में सोना 2800 व चांदी 5200 रुपए सस्ती हो चुकी है। सोने-चांदी की कीमत मे बड़ी गिरावट दर्ज
27 Feb 2021 03:25PM,by: Imran Khan
तीन दिन की राहत के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धिप की गई है। आज डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 24 से 25 पैसे तक बढ़ी है। कुछ दिनों की राहत के बाद झटका, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
27 Feb 2021 03:00AM,by: Imran Khan
पेट्रोल-डीजल के साथ अब रसोई गैस की बढ़ती कीमत से भी आम आदमी परेशान हो गया है। अच्छे दिनों के इंतजार में रसोई के बुरे दिन आ गये है ,घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये का और इजाफा हो गया। अब पूरे देश में 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलिंडर 803.50 रुपये में मिल रही है। यह तीसरी बार है जब फरवरी में रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ी हैं। अच्छे दिनों के इंतजार में रसोई के बुरे दिन
26 Feb 2021 12:00PM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट के चौथे दिन आज प्रश्नकाल में धान खरीदी को लेकर विपक्ष ने सरकार से सवाल किया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा कि चावल जमा करने की तारीख बढ़ाने के बावजूद चावल जमा नहीं हो सका। विभाग क्या कर रहा था? कितना चावल जमा करना था, कितना चावल जमा कर पाए?क्या वजह रही समय सीमा के अनुसार चावल नहीं जमा हो सका।
25 Feb 2021 08:41AM,by: Imran Khan
बिलासपुर - 1 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली, जबलपुर, प्रयागराज के लिए हवाई सुविधा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर बिलासा एयरपोर्ट पर तैयारी तेजी से चल रही है।आज एयरपोर्ट का ट्रायल लैंडिंग किया जाएगा। इसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1 मार्च से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू किए जाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब बिलासपुर से विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई।
25 Feb 2021 06:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









