रायपुर

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा टल गया, जहां चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। जैसे ही बोनट से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं, कार सवारों ने सूझबूझ दिखाई और अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से नीचे छलांग लगा दी। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई और धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि समय रहते गाड़ी से कूदने के कारण तीनों लोग सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

15 Jun 2026 09:43AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है।  याचिका में सुप्रीम कोर्ट के ही वर्ष 2001 के ऐतिहासिक फैसले (एस.आर. चौधरी बनाम पंजाब राज्य) का हवाला दिया गया है, जिसमें अदालत ने साफ कहा था कि कोई भी गैर-विधायक 6 महीने की अवधि खत्म होने के बाद दोबारा बिना चुने मंत्री नहीं बन सकता। गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश को नोटिस जारी कर पूछा है कि वे किस संवैधानिक अधिकार के तहत इस पद पर बने हुए हैं। अदालत इस मामले में 'क्वो वारंटो' (Quo Warranto - अधिकार पृच्छा) रिट के तहत सुनवाई कर रही है।

15 Jun 2026 07:45AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

पश्चिम बंगाल कि यह महत्वपूर्ण आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रम कि पुष्टि खुद राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने की है। केंद्र सरकार ने हाल ही में मनरेगा (MGNREGA) की जगह लागू किए गए नए कानून 'विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' यानी VB-G RAM G योजना के तहत पश्चिम बंगाल के लिए 8,500 करोड़ रुपये का एक बड़ा वित्तीय आवंटन जारी किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को साल में न्यूनतम 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की गारंटी देना और इसके माध्यम से जल सुरक्षा व ग्रामीण बुनियादी ढांचे जैसे स्थायी संपत्तियों का निर्माण करना है।

15 Jun 2026 07:45AM,
by: Babuaa Desk