रायपुर, 29 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दंपति डॉ. सुनीता गोडबोले और डॉ. रामचंद्र गोडबोले से आत्मीय मुलाकात कर उनके द्वारा बस्तर और जनजातीय समाज के बीच चार दशकों से अधिक समय से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। मुलाकात के दौरान गोडबोले दंपति ने मुख्यमंत्री को बताया कि “बस्तर और बस्तरवासियों से हमें गहरा प्रेम है। हम गोंडी और हल्बी में उनसे संवाद करते हैं, यही हमारी संस्कृति है और अब हम बस्तर नहीं छोड़ना चाहते हैं।” मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आत्मीय भावना को बस्तर, उसकी संस्कृति और जनजातीय समाज के प्रति गहरे समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह केवल सेवा का विषय नहीं, बल्कि मानवीय आत्मीयता, संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता की दुर्लभ मिसाल है
30 May 2026 07:20AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 29 मई 2026/ धान के कटोरे के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ अब परंपरागत धान की खेती से आगे बढ़कर फसल विविधीकरण, डिजिटल तकनीक और पर्यावरण अनुकूल स्थायी कृषि के एक नए युग में अग्रसर हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए ‘‘नवा अंजोर विज़न 2047’’ के तहत किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए चौतरफा रणनीति पर काम शुरू हो गया है। केन्द्रीय कृषि विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज इस आशय की जानकारी दी।
30 May 2026 07:20AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 29 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी नियद नेल्ला नार योजना 2.0 के माध्यम से माओवादी प्रभावित और सुदूर अंचलों के ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू होने जा रहा है। इस नई कार्ययोजना के तहत वामपंथ उग्रवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ (संतृप्तिकरण) सुनिश्चित किया जाएगा।
30 May 2026 07:19AM,by: Mahak Qureshi
मणिपुर सरकार ने बढ़ती वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच सरकारी खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि VIP काफिलों (Convoys) का आकार घटाया जाएगा, गैर-जरूरी सरकारी खर्चों पर रोक लगाई जाएगी और सरकारी फंड से होने वाली विदेशी यात्राओं को फिलहाल स्थगित किया जाएगा।
30 May 2026 05:52AM,by: Babuaa Desk
फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में ब्राजील के किशोर खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने नोवाक जोकोविच को हराकर सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी के रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया। 19 वर्षीय फोन्सेका ने लगातार दूसरे मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जोकोविच को चौंका दिया और चार घंटे 53 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से जीत हासिल की। 28वीं वरीयता प्राप्त फोन्सेका पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट के अंतिम 16 में पहुंचे हैं। अब उनका अगला मुकाबला दो बार के रोलैंड गैरोस उपविजेता कैस्पर रूड या 24वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल से होगा। फ्रेंच ओपन : नोवाक जोकोविच तीसरे दौर में बाहर
30 May 2026 04:13AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









