रायपुर, 29 मई 2026/श्रम विभाग के सचिव सह श्रमायुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में श्रम विभाग के काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवंागन के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इस दिशा में विभाागीय अधिकारी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अपर श्रमायुक्त द्वय श्री एस.एल. जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मण्डल के सचिव श्री गिरीश रामटेके, श्रम विभाग के उप सचिव श्री विपुल गुप्ता सहित विभिन्न जिलों से आए श्रम विभाग के मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।
30 May 2026 08:00AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 29 मई 2026 छत्तीसगढ़ में नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं में विश्वसनीयता और डेटा गवर्नेंस को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (CHiPS) एवं भारत सरकार के नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न शासकीय विभागों को 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) अधिनियम, 2023' के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी अनुपालन को लेकर कड़े व स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न
30 May 2026 08:00AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर,29 मई 2026// आयुष्मान भारत योजना समाज के गरीब, जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। नारायणपुर जिले की निवासी जगनी बाई लाभान्वित हुई हैं, जिन्हें बढ़ती उम्र के कारण लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आयुष्मान योजना से मिली नई उम्मीद
30 May 2026 08:00AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 29 मई 2026। दंतेवाडा जिले में 15 मई से 15 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में फरसपाल रोड स्थित पुरनतरई गांव से एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है, जहां एक नन्हे बालक आनंद कश्यप ने अपने छोटे से प्रयास से बड़ा संदेश दिया है। गांव में स्थित एक छोटी सी दुकान के बाहर कार्डबोर्ड के डिब्बे से बनाया गया एक अनोखा कूड़ेदान लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। उस पर बड़े सरल शब्दों में लिखा था, “कचरा यहां डिब्बा में डालें।” देखने में साधारण लगने वाला यह कूड़ेदान स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया है।
30 May 2026 08:00AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 29 मई 2026। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील प्रशासनिक पहल के तहत आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दे रही है।
30 May 2026 07:59AM,by: Mahak Qureshi
कांग्रेस के पूर्व सांसद के. पी. धनपालन का शनिवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और केरल के परवूर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। धनपालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे और 2009 से 2014 तक चालाकुडी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। वह एर्नाकुलम जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष भी रहे और कांग्रेस के दिग्गज नेता ए. के. एंटनी के करीबी सहयोगियों में माने जाते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. पी. धनपालन का निधन
30 May 2026 07:20AM,by: Babuaa Desk
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के महानिदेशक ने कहा है कि उन्होंने कई बार दिल्ली गोल्फ क्लब से अनुरोध किया है कि क्लब परिसर के भीतर स्थित ऐतिहासिक मकबरों और संरक्षित स्मारकों तक आने वाले लोगों के रास्ते में कोई बाधा न डाली जाए। उनका कहना है कि ये धरोहरें सार्वजनिक महत्व की हैं और लोगों को वहां पहुंचने का अधिकार है।
30 May 2026 07:20AM,by: Babuaa Desk
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भारत-बांग्लादेश के बीच 1982 के गंगा-तीस्ता जल बंटवारे समझौते को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय हितों की अनदेखी करते हुए ऐसे फैसले लिए, जिनसे बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के किसानों के हित प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर किए गए अपने बयान में दुबे ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा बांग्लादेश के पक्ष में रही हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “बांग्लादेश जिंदाबाद” कांग्रेस का मार्गदर्शक सिद्धांत बन गया है।
30 May 2026 07:20AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









