Kriti Dwivedi

Generic placeholder image

बस्तर के सुदूर वनांचलों से डर और उपेक्षा का अंधेरा अब छंटने लगा है, और इसकी गवाह बनी सुकमा की वो तस्वीरें जहां जिले के मुखिया खुद दुर्गम रास्तों की परवाह किए बिना जनता के द्वार पहुंचे रहे हैं। कलेक्टर श्री अमित कुमार और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने कोंटा विकासखंड के धुर नक्सल प्रभावित रहे और पहुंचविहीन गांवों भेज्जी, मैलापुर, दंतेशपुरम, बुर्कलंका, गछनपल्ली, बोदराजपदर और डब्बाकोंटा का ऐतिहासिक दौरा किया। सालों से मुख्यधारा से कटे इन गांवों के उबड़-खाबड़ और पथरीले रास्तों पर जब अधिकारियों का काफिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला, तो यह सिर्फ एक निरीक्षण नहीं, बल्कि ग्रामीणों के मन में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति अटूट विश्वास जगाने का सफर बन गया। आजादी के बाद पहली बार किसी कलेक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बदलते बस्तर की नई तस्वीर, बंदूक के साए से सुशासन की छांव तक

23 May 2026 11:33AM,
by: Kriti Dwivedi
Generic placeholder image

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत तेज हो गई है। BJP विधायक प्रसाद लाड ने शुक्रवार को मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात कर उनकी मांगों पर सरकार से चर्चा का भरोसा दिया। जरांगे-पाटिल 30 मई से जालना के अंतरवाली सराटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मराठा आरक्षण, कुनबी प्रमाण पत्र और आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं। हालांकि, बातचीत शुरू होने के बाद उन्होंने फिलहाल विरोध-पूर्व बैठकों को स्थगित कर दिया है। मराठा आरक्षण को लेकर सरकार और जरांगे पाटिल के बीच बातचीत शुरू

23 May 2026 02:40AM,
by: Kriti Dwivedi
Generic placeholder image

TDP के नेतृत्व वाला NDA आंध्र प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में सभी चार सीटें जीतने की स्थिति में है। सूत्रों के अनुसार, TDP दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उसके सहयोगी BJP और जनसेना को एक-एक सीट मिल सकती है। वर्तमान में TDP के पास विधानसभा में 135 विधायक हैं, जनसेना के 21 और BJP के 8 विधायक हैं। YSRCP के पास 11 विधायक हैं और अब तक उनके पास राज्यसभा की सात सीटें हैं। इस चुनाव के बाद राज्यसभा में सीटों का संतुलन बदलने की उम्मीद है। चुनाव के लिए सेवानिवृत्त होने वाले सदस्य ए. अयोध्या रामी रेड्डी, पी. सुभाषचंद्र बोस और एस. सतीश बाबू हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी।

23 May 2026 02:40AM,
by: Kriti Dwivedi