देश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। रोजाने कोरोना के मामलें नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न राज्य एतिहाती कदम उठा रहे हैं। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ और पंजाब समेत कई राज्य सरकारों ने सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। दिल्ली में अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। गुजरात सरकार ने भी तीस अप्रैल तक बीस प्रमुख शहरों में शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कफ्र्यू लगाने की घोषणा कर दी है। वहीं, पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक के लिए राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया है।
07 Apr 2021 10:39AM,by: Thaneshwar sahu
सुकमा : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को बिना मास्क के ग्राहकों को पेट्रोल प्रदान नहीं किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला कोविड नोडल अधिकारी द्वारा ज्ञापन के माध्यम सभी पेट्रोल पंप संचालकों से ग्राहकों में जागरूकता लाने हेतु पंप स्टेशन पर नो मास्क नो पेट्रोल/डीजल का पोस्टर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पेट्रोल पंप पर कोविड दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है। नो मास्क नो फ्यूल : बिना मास्क अब नही मिलेगा पेट्रोल
07 Apr 2021 10:02AM,by: Thaneshwar sahu
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को घोषणा की कि सभी अमेरिकी वयस्क 19 अप्रैल से कोविड -19 वैक्सीन लगवाने के लिए पात्र हो जाएंगे। बाइडन ने अलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया में एक टीकाकरण स्थल का दौरा किया और उधर ही उन्होंने 19 अप्रैल से सभी वयस्क को वैक्सीन लगवाने की अनुमित दे दी। बता दें कि पहले 1 मई की तारीख निर्धारित थी, लेकिन उन्होंने लगभग दो हफ्ते पहले ही वैक्सीनेशन को शुरू करने का निर्देश दे दिया।
07 Apr 2021 10:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य के वनमण्डल बिलासपुर स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल गार्डन में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर वन्य प्राणियों को राहत पहुंचाने के लिए हर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस संबंध में वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत ने बताया कि सभी शाकाहारी वन्यप्राणियों हेतु शेड के ऊपर हाथी घास, आवश्यकतानुसार ग्रीन नेट तथा सभी वन्यप्राणियों के मोट में स्वच्छ पीने के पानी की व्वस्था की गई है। इसी तरह भालू, सियार, लोमड़ी, शुतुरमुर्ग, बायसन के मोट में स्वच्छ पानी एवं स्प्रींकलर की व्यवस्था की गई है। साथ ही मांसाहारी वन्यप्राणियों के नाईट शेल्टर में कूलर, एक्जास्क तथा केज में स्प्रीकलर, क्राल में ग्रीन नेट एवं मोट में पानी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पक्षी केज में खस की चटाई की व्यवस्था की जा रही है। कानन पेण्डारी जू में पुराने पाईप लाईन के दुरूस्तीकरण का कार्य जारी है। जू में पानी की उपलब्धता के लिए पुराने 10 बोर चालू अवस्था में है और दो नग नए अतिरिक्त बोर किया गया है। जू के हिप्पोपोटामस केज में शावर की व्यवस्था की जा रही है।
07 Apr 2021 07:59AM,by: Thaneshwar sahu
बीजापुर : बीजापुर हमले के बाद से सीआरपीएफ जवान राजेश्वर सिंह लापता थे। लापता चल रहे हैं जवान को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है। इसके साथ ही नक्सलियों ने राकेश्वर सिंह की तस्वीर जारी कर उसे सुरक्षित बताया है। आपको बता दें कि कल नक्सलियों द्वारा प्रेस नोट जारी कर सरकार से शर्त रखी थी।
07 Apr 2021 07:38AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,15,736 नए मामले सामने आए और 630 संक्रमितों की मौत हो गई। यह आंकड़ा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई है। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,28,01,785 हो गया और अब तक महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1,66,177 पर पहुंच गया है। मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,43,473 है।
07 Apr 2021 06:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






