रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव एवं राहत आयुक्त सुश्री रीता शांडिल्य ने आज मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायगढ़, राजनांदगांव, रायपुर एवं सुकमा के आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारियों से आपदा मित्र योजना, जिला आपदा प्रबंधन योजना, जिला अग्नि सुरक्षा योजना और लू से बचाव एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला स्तर पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत एनडीएमआईएस पोर्टल में पंजी सहित अन्य आपदा प्रबंधन की गतिविधियों की जानकारी ली। सचिव द्वारा संबंधित जिलों के अधिकारियों से आपदा मित्र योजना के क्रियान्वयन हेतु आपदा मित्र स्वयं सेवकों का शीघ्र चयन कर 15 अप्रैल 2021 तक जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने आपदा मित्र योजना के अंतर्गत स्काउट एवं गाईड, एन.सी.सी, एन.एस.एस. तथा नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों को जोड़ने एवं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी के निर्देश दिए हैं।
08 Apr 2021 09:59AM,by: Thaneshwar sahu
वैश्विक महामारी के दोबारा से बेहद भयानक स्वरूप धारण करने के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा निर्णय लेना पड़ा। राजधानी लखनऊ के साथ ही प्रयागराज, वाराणसी व कानपुर के बिगड़ते हालात को देखते हुए यहां पर आज रात यानी गुरुवार (आठ अप्रैल) से एक हफ्ते नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। 15 अप्रैल तक जारी रहने वाले नाइट कर्फ्यू के दौरान रात नौ बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक तमाम तरह की बंदिश लगाई गई है।
08 Apr 2021 08:46AM,by: Thaneshwar sahu
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का फैसला लिया है। लॉकडाउन के एलान के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उन शहरों के लिए जहां कोरोना मामलों में वृद्धि हुई है, संकट एमजीएमटी समूह की बैठक के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि बड़े शहरों में कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।
08 Apr 2021 08:46AM,by: Thaneshwar sahu
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। उधर, बुधवार को मध्य प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया था कि समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। अब सप्ताह में पांच दिन सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे सरकारी कार्यालय
08 Apr 2021 08:09AM,by: Thaneshwar sahu
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। राज्य में 9वीं और 11वीं के छात्रों की परीक्षा नहीं ली जाएगी। उन्हें बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। इस संबंध में महाराष्ट्र के स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड़ ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके जानकारी साझा की है।
08 Apr 2021 07:29AM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर :कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार अनुविभगिय दंडाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर अम्बिकापुर प्रदीप कुमार साहू के द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा जनस्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए अम्बिकापुर के गुदरी बाजार में थोक एवं फुटकर सब्जी विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित करते हुए सब्जी बाजार को अस्थाई रूप से कलाकेन्द्र मैदान स्थानांतरित दिया गया है।
08 Apr 2021 07:29AM,by: Thaneshwar sahu
दुर्ग :जिला चिकित्सालय दुर्ग के मर्चुरी की एक वीडियो आज वायरल हुई है। इस वीडियो में कोविड से जान गंवा चुके मृतकों के शव को दिखाया गया है। जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में नजदीकी जिलों के मृतकों के शवों को भी लाया जाता है अतएव शवों की संख्या हमेशा दुर्ग जिले में हो रही मौतों के अनुपात में अधिक होती है। हर दिन मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए मुक्ति धाम में भेजा जाता है। इस तरह का वीडियो बनाने का उद्देश्य औचित्य से परे लगता है। इससे समाज मे भय का माहौल बनता है और इससे कोविड के विरुद्ध नागरिक समुदाय की लड़ाई कमजोर होती है।
08 Apr 2021 05:35AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



