Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : भारत सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु साढ़े 13 करोड़ मानव दिवस का लेबर बजट स्वीकृत किया गया है। विगत 1 अप्रैल से शुरू नए वित्तीय वर्ष में बालोद जिले के लिए 66 लाख 31 हजार, बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए 67 लाख 67 हजार, बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए 49 लाख 82 हजार, बस्तर के लिए 22 लाख 12 हजार, बेमेतरा के लिए 34 लाख 14 हजार, बीजापुर के लिए 21 लाख 83 हजार, बिलासपुर के लिए 55 लाख 23 हजार, दंतेवाड़ा के लिए 16 लाख 81 हजार, धमतरी के लिए 59 लाख 35 हजार, दुर्ग के लिए 33 लाख 48 हजार, गरियाबंद के लिए 60 लाख 44 हजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए 28 लाख 52 हजार, जांजगीर-चांपा के लिए 48 लाख 33 हजार और जशपुर के लिए 53 लाख एक हजार मानव दिवस रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

06 Apr 2021 09:00AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 पश्चिम बंगाल में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुचबिहार के राश मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, '2 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां विकास का अभियान और तेज किया जाएगा। बीते 2 चरणों के मतदान में दीदी का जाना तय हो चुका है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैंने सुना की दीदी इन दिनों सवाल पूछ रही हैं कि क्या भाजपा, भगवान है जो उसे पता चल गया है कि पहले 2 चरणों में उसे बड़ी जीत मिल रही है। आदरणीय दीदी, ओ दीदी, हम तो मामूली इंसान हैं, और ईश्वर की आज्ञा से, उनके आशीर्वाद से देशसेवा में लगे हैं।'

06 Apr 2021 08:01AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 बिहार 31वीं न्‍यायिक सेवा मुख्‍य परीक्षा स्थगित हो गई है। बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आयोग ने मुख्य परीक्षा 2021 के आयोजन को फिलहाल टाल दिया है। यह परीक्षा 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक होनी थी। BPSC ने इस संबंध में आधिकारिक वेसाबइट bpsc.bih.nic.in पर एक नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार आयोग ने BJS के साथ BPSC ने भी प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती (प्रारंभिक) परीक्षा भी स्थगित कर दी है। बीपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीपीएससी ने कहा है कि 31 वीं न्यायिक सेवाओं (मुख्य) और प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रीलिम्स) की परीक्षाएं COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण स्थगित कर दी गई हैं। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा नियत समय में की जाएगी। ”

06 Apr 2021 05:45AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर रात में कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी सरकार विचार कर रही है। दिल्ली सरकार से जुड़े एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि रात के कर्फ्यू लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। विवरण में कर्फ्यू की समयावधि भी शामिल है, जो कि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक हो सकती है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमण की चौथी लहर चल रही है, लेकिन लॉकडाउन लगाने पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि हम लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और इस तरह का निर्णय उचित सार्वजनिक परामर्श के बाद ही लिया जाएगा। नाइट कर्फ्यू लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है दिल्ली सरकार

06 Apr 2021 05:45AM,
by: Thaneshwar sahu