Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश में वर्तमान में 45वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों केा वैक्सीन लगने लगी है। अब तक इस आयु समूह में 21लाख 23 हजार 192 लोगों को पहली डोज लग चुकी है तथा 32 हजार 861 को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। लेकिन लोगों के मन में यह भ्रांति है कि वैक्सीन लगने के बाद वे पूरी तरह सुरक्षित है जबकि यूनीसेफ और अन्य विषेशज्ञ भी यह लगातार कह रहे हैं कि वैक्सीन, कोविड 19 संक्रमण होने के बाद की गंभीर स्थिति से बचाता है, संक्रमण से नही बचाता है। यूनीसेफ के स्वास्थ्य विषेश्ज्ञ डॉ श्रीधर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे सही उपाय है कि चाहे किसी को वैक्सीन लगी हो या नही मास्क सही तरीके से लगाएं,साबुन पानी से नियमित हाथ धोए और दूसरों से दो गज की सुरक्षित दूरी रखें। इसके अलावा हल्के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, थकान ,भूख न लगना आदि पर भी तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए।

05 Apr 2021 01:58PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को भेजे गए पत्र में ई-कॉमर्स व्यापार एफडीआई नीति के प्रेस नोट नंबर 2 के प्रावधानों को बेहद साफ तरीके से स्पष्ट करते हुए नए प्रेस नोट के जल्द जारी करने की मांग की है जिससे विदेशी धन से पोषित ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी और व्यापारिक कुप्रथाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

05 Apr 2021 12:34PM,
by: Thaneshwar sahu