नई दिल्ली : भारत में कोरोना महामारी की रफ्तार घातक होती जा रही है। देशभर में कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो अबतक देश में आए एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर को देश में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 97,894 मामले मिले थे। नई उछाल के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ को पार कर दई है।
05 Apr 2021 08:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलषन मे रह रहे मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित चिकित्सक को अपने आक्सीजन लेवल, तापमान , पल्स आदि की सही रीडिंग बताएं क्योंकि अनेकों बार यह देखा गया है कि होम आइसोलेषन वाले मरीज जब अस्पताल पहुंचते हैं, तब मालूम होता है कि उन्होने इसके पूर्व गलत रीडिंग बताई या बताई ही नही,जिसके कारण गंभीर स्थिति हुई। होम आइसोलेशन के मरीजों को या जो उनकी देखभाल करता है उसे थर्मामीटर से तापमान लेना ,पल्स ऑक्सीमीटर से आक्सीजन स्तर लेना और पल्स की रीडिंग लेना आना चाहिए जो कि बहुत सरल है,यह पल्स ऑक्सीमीटर के जरिए ली जाती है। उससे दिन में चार बार रीडिंग लेकर मोबाइल के जरिए ही उस चिकित्सक को भेजना है जो उन्हे एलॉट किया गया है। इसके अतिरिक्त मरीजों को 6मिनट चलने के पहले और 6 मिनट बाद भी आक्सीजन स्तर, आक्सीमीटर से रीेिडं्रग लेना चाहिए और इसमे तीन अंको का अंतर आने पर डाक्टर को बताना चाहिए। आक्सीजन स्तर 95 से कम होने पर भी चिकित्सक को जरूर बताना चाहिए। मरीज 104 पर भी संपर्क कर सकते है। यदि सांस फूल रही है तो तुरंत अस्पताल में भर्ती होना चाहिए और इस दौरान सीधे लेटना चाहिए जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन बराबर मिले। होम आइसोलेशन के मरीजों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद नही करना चाहिए क्योंकि उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी विभाग को लेनी होती है ताकि उनके परिजन,मित्र भी समय पर जांच कराएं और संक्रमण से बच सकें।
05 Apr 2021 07:58AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। अमित शाह जगदलपुर पहुंचे हैं, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें रिसीव किया। जानकारी के अनुसार, शाह सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के साथ हुई सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ वाली जगह भी जाएंगे। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। शाह अस्पताल में घायल जवानों से भी मिलेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल हमले में शनिवार को कम से कम 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी।
05 Apr 2021 06:14AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के रवाना हो गए हैं। वे सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के साथ हुई सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ वाली जगह भी जाएंगे। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। शाह अस्पताल में घायल जवानों से भी मिलेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल हमले में शनिवार को कम से कम 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई।
05 Apr 2021 05:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






