सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर जिले में एक भी बाल विवाह ना हो इसके अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी चन्द्रवेस सिंह सिसोदिया ने बाल विवाह की सजगता से रोकथाम के लिए एक टीम बनाई है। जिले में जहां कहीं भी सूचना मिलती है, टीम तत्काल मौंके पर जाकर बाल विवाह रोकने हेतु समझाईस देती है और मौंके पर पंचनामा बना कर परिजनों का कथन लेकर बाल विवाह रोकवा देती है। उसके बावजूद नहीं मानने पर पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज किया जाता है। वर्तमान प्रकरण में ग्रामीणों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम-सम्बलपुर (चन्दोरीपारा), सिलफिली के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह कराने की तैयारी चल रही है, जिसका 22 मार्च को सगाई और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में उसका विवाह सम्पन्न होने जा रहा है। जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल के नेतृत्व में टीम गांव में सगाई के एक दिन पहले पहुंच गई उम्र का सत्यापन करने पर लड़की 16 वर्ष 10 माह की निकली। जिसका विवाह ग्राम सिरसी निवासी 21 वर्षीय बालक के साथ तय किया गया था, जिसपर परिजनों को समझाईस दिया गया और बालिका का विवाह उसके 18 वर्ष हो जाने के बाद करने की समझाईस दी गई। बड़ी देर से उसके परिजन इस हेतु तैयार हुए। उन्हें यह भी बताया गया कि यदि उम्र से पहले इस बालिका का विवाह हुआ तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत सभी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जायेगा। उपस्थित ग्रामीणों को भी बताया गया कि यदि गांव में कोई भी बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति या कोई भी बच्चों के अधिकारों का हनन हो तो आप भी 1098 में फोन कर उसकी जानकारी दे सकते हैं। बाल विवाह रोकने वालों में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, संरक्षण अधिकारी अखिलेश सिंह, आउटरीच वर्कर पवन धीवर, चाईल्ड लाईन से कु0 गीता गिरी, शोभनाथ राजवाड़े एवं पुलिस विभाग से हरिषचन्द तिवारी एवं अमलेश्वर कुमार उपस्थित थे। प्रशासन की सजगता से एक लड़की बालिका वधु होने से बची
23 Mar 2021 08:29AM,by: Thaneshwar sahu
बिलासपुर : वन परिक्षेत्र के बफर जोन में मृत पाये गये गौर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्वाभाविक मृत्यु होना पाया गया है। शव विच्छेदन के समय मृत गौर के शरीर पर किसी प्रकार के कटे या जले होने का निशान नहीं था। उसके आमाशय में पर्याप्त मात्रा इनजेस्टेड फूड पाया गया। पोस्टमार्टम पश्चात् तीन सदस्यीय चिकित्सक दल द्वारा अभिमत दिया गया कि अधिक उम्र होने के कारण गौर की स्वाभाविक मृत्यु हुई है।
23 Mar 2021 07:41AM,by: Thaneshwar sahu
दुर्ग : दुर्ग वनमण्डल द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर तालपुरी जैव विविधता पार्क के मेमोरीयल कॉर्नर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेमोरियल कॉर्नर की स्थापना किसी खास अवसर (जन्मदिन, सालगिरह, इत्यादि) पर नागरिकों द्वारा पौधरोपण करने के लिए की गई है। इस मौके पर नागरिकों ने बड़ी संख्या में पौधे रोपे। डीएफओ धम्मशील गणवीर ने इस मौके पर कहा कि जैव विविधता पार्क 250 एकड़ में स्थापित किया जा रहा है। यहां पर काफी सारे पेड़ है इसके अलावा भी यहां पर 6000 पौधे और भी लगाए जा रहे हैं। लोग स्मृति और शुभ अवसरों पर यह पौधे लगा रहे हैं श्री गणवीर ने बताया कि इसके बगल में जो तालाब है वह पक्षियों के लिए एक अच्छा वेटलैंड है और इसमें स्वाभाविक तौर पर पक्षियों की बसाहट की समृद्ध संभावना है। यहां पर जलकुंभियों को साफ कराया जाएगा और बर्ड वाचिंग के लिए अनुकूल परिसर तैयार होगा। श्री गणवीर ने बताया कि यहां पर पैराडाइज फ्लाई कैचर, ग्रे हॉर्नबिल, विसलिंग डक्स जैसे पक्षी देखे गए हैं यहां से जलकुंभी हटने के बाद और यहां के वेटलैंड के विकास के बाद यहां पर काफी संख्या में पक्षी भी आएंगे। उन्होंने कहा कि पक्षियों के बसाहट के लिए वेटलैंड में बड़ी समृद्ध संभावनाएं बनती है यहां पर बड़ी संख्या में पौधरोपण होने से और साथ ही पक्षियों के अनुकूल बसाहट वाले पौधे लगने से यह क्षेत्र पक्षियों से भी गुलजार होगा और यहां जैव विविधता पार्क में सुबह के समय और शाम के समय में अच्छा वातावरण घूमने फिरने के लिए बनेगा। यह एक बेहतरीन प्राकृतिक परिवेश होगा जो भिलाई और दुर्ग के प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श जगह स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि अगले 2 महीने में इसका पूरा विकास कर लिया जाएगा। यहां पर इस प्राकृतिक परिवेश में लोगों के बैठने के लिए बेंच वगैरा बनाए जाएंगे तथा साथ ही उनकी सुविधाओं के लिए इस प्राकृतिक परिवेश को सुरक्षित रखते हुए अन्य उपाय भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तालाब के संरक्षण के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जैव विविधता क्षेत्र भविष्य में एक बहुत ही खूबसूरत धरोहर साबित होगा।
23 Mar 2021 06:35AM,by: Thaneshwar sahu
बलौदाबाजार : शासकीय आईटीआई सिमगा में 24 मार्च को एवं नगर भवन बलौदाबाजार में 26 मार्च को प्रस्तावित रोजगार मेला स्थगित कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के संबंध में राज्य सरकार के नये निर्देश के पालन में ये मेला स्थगित किये गये हैं। जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा भारत सरकार के संकल्प परियेाजना के अंतर्गत उक्त तिथियों पर मेला आयोजित किये गये थे। सिमगा और बलौदाबाजार में प्रस्तावित रोजगार मेला स्थगित
23 Mar 2021 06:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य में अब तक कोविड 19 वैक्सीन की 13 लाख 54 हजार 171 से अधिक डोज लगाई जा चुकी है और कोविड 19 के लिए 54 लाख 29 हजार से अधिक सैंपल जांचे गए हैं। राज्य शासन प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है। एक ओर जहां कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है वहीं दूसरी ओर कोरोना वैक्सीनेशन केन्द्रों की संख्या बढ़ा कर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए सुविधा दी जा रही हैं। कोरोना अनुकूल व्यवहार न करने वाले व्यक्तियों से अर्थदंड भी वसूला जा रहा है।
23 Mar 2021 06:06AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस तारतम्य में विगत दिवस रायगढ़ वन मंडल के बरमकेला वन परिक्षेत्र अंतर्गत गोमर्डा अभ्यारण्य में विद्युत करेंट बिछाकर साम्हर का अवैध शिकार करने वाले दो फरार आरोपियों को बरमकेला के रेंजर सुरेंद्र कुमार अजय, वनपाल हीरालाल नायक के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घात लगाकर आधी रात को भालूपानी से गिरफ्तार कर लिया गया। इस टीम में वनरक्षक हीरालाल चौधरी, कर्मसिंह राठिया, उग्रसेन नायक, नंदलाल खड़िया एवं बल्लाराम शामिल रहे। पकड़े गए दोनों आरोपी परमानंद बरिहा, पिता- हीरालाल बरिहा एवं शनिराम बरिहा, पिता- दयाराम बरिहा ग्राम भालू पानी के रहने वाले हैं। जबकि दो अन्य आरोपी संतोष और प्रेमलाल अब भी फरार हैं, जिन की पतासाजी की जा रही है। इनके खिलाफ पूर्व में भी अवैध शिकार के 2 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।
23 Mar 2021 06:06AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


