रायपुर : प्रदेश आज 1,525 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 527 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 9,205 है। जिले की बात करें तो दुर्ग और रायपुर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वही आज 10 लोगो की मौत भी हुई है।
22 Mar 2021 04:25PM,by: Thaneshwar sahu
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल बंटवारे को लेकर मंगलवार से स्थायी आयोग की बैठक होगी। यह बैठक तीन साल बाद होने जा रही है। यह जानकारी दोनों पक्षों की ओर से सोमवार को दी गई। उल्लेखनीय है 2019 में पुलवामा कांड के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों पर बातचीत एकदम बंद हो गई थी। इसके बाद दोनों देश कल सिंध जल बंटवारे को लेकर बैठक करेंगे। भारत-पाक के बीच सिंधु जल बंटवारे पर कल से होगी अहम बैठक
22 Mar 2021 04:25PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोविड-19 के वर्तमान बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य शासन ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद किए जाने का आदेश जारी किया है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस आशय का परिपत्र विभागीय संचालक सहित सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जारी कर दिया गया है।
22 Mar 2021 04:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग प्रवास के दौरान अपने दुर्ग निवास कार्यालय में खुड़मुड़ा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा और पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित 50 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को इस सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर गृहमंत्री साहू ने अधिकारियों से उनके अनुभव भी साझा किए। उन्होंने दुर्ग जिले के पुलिस के लिए 2 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा करते कहा कि उन्हें जल्द ही प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
22 Mar 2021 04:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आगामी आदेश तक राज्य के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल बंद रहने के दौरान स्कूलों में कार्यरत समस्त स्टॉफ, शिक्षणगण और अन्य कर्मचारियों को नियमित रूप से स्कूल आना होगा। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि स्कूल बंद रहने के दौरान स्कूलों में कार्यरत स्टॉफ कोरोना संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूर्व की भांति सभी कार्यालयीन दिवसों में शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के आदेशानुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। स्कूलों में कार्यरत स्टॉफ को नियमित रूप से आना होगा स्कूल
22 Mar 2021 03:34PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज दुर्ग जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की। आज की सुनवाई में 24 प्रकरण आयोग के समक्ष रखे गए थे, जिसमें 17 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित रहे। इसमें से 7 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। डॉ. नायक ने पक्षकारों की मौजूदगी में प्रकरणों के तथ्य और दोनों पक्षकारों के बयानों व अभिमत को सुना। उन्होंने समझौता योग्य प्रकरणों को दोनों पक्षकारों की सहमति पर नस्तीबद्ध किया। दुर्ग में प्रस्तुत प्रकरणों में यह विशेष रहा कि आयोग की पहली नोटिस मिलने से ही अनावेदक गणों ने शिकायतकर्ता महिलाओं से तत्काल समझौता कर लिया।
22 Mar 2021 03:34PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी फिल्मकार श्री मनोज वर्मा द्वारा निर्मित और निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेज’ को क्षेत्रीय फिल्म केटेगरी में बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर उन्हें तथा फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लेखक संजीव बख्शी को भी बधाई दी है, जिनके उपन्यास ‘भूलन-कांदा’ पर यह फिल्म आधारित है। श्री बघेल ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ी साहित्य, कला और फिल्म निर्माण से जुड़ी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिली है।
22 Mar 2021 03:04PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : दहेज के लालच और विदेश में बसने के हसीन सपने दिखा भारतीय लड़कियों से शादी करने और बाद में उनको छोड़ देने वाले एनआरआइ पतियों के खिलाफ कार्रवाई की याचिका पर शीर्ष कोर्ट जुलाई में सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कहा कि वह ऐसे एनआरआइ पतियों की आवश्यक गिरफ्तारी की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा।
22 Mar 2021 03:04PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : विश्व जल दिवस के अवसर पर जल ही जीवन है, जल की उपयोग, संरक्षण और की शपथ ली गई। जशपुर जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत कार्यरत स्वच्छग्रहियोे, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जल संरक्षण एवं जल स्रोतों की बचाव के लिए सामुहिक श्रमदान करके स्वच्छ जल बेहतर कल का संदेश दिया गया। जिले के कुनकुरी, फरसाबहार, जशपुर पत्थलगांव सहित अन्य विकासखंडो के ग्राम पंचायतों में सामूहिक श्रम दान किया गया। जिसके अंतर्गत विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत बोखी, पत्थलगांव के ग्राम पंचायत खरीढोढ़ी सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छाग्रही एवं ग्रामीणों द्वारा तालाब, नाला, हेण्डपंप, कुंआ सहित अन्य जल स्त्रोतों के पास श्रम दान कर एवं हाथ धुलाई, रैली, स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर सभी स्वच्छाग्रहियों एवं ग्रामीणों के हाथ धुलाकर जल स्त्रोतों के संरक्षण, एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं पेयजल के सुरक्षित उपयोग हेतु विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की शपथ ली गई। विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की शपथ
22 Mar 2021 02:25PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








