कोलकाता : कांग्रेस ने बंगाल के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसमें कानून-व्यवस्था, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग समेत आठ क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। बंगाल कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा-'सूबे में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हमारा गठबंधन सत्ता में आने पर कानून-व्यवस्था को फिर से बहाल करेगा। उद्योगों का विकास किया जाएगा। संस्कृति की रक्षा की जाएगी। शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों को उन्नत किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।'
22 Mar 2021 02:00PM,by: Thaneshwar sahu
67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान सोमवार को किया गया। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से पुरस्कार समारोह लगभग सालभर विलम्बित हो गया है। आम तौर पर नेशनल फ़िल्म समारोह का आयोजन 3 मई को किया जाता है, मगर पैनडेमिक की वजह से आयोजन टल हया था। दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में विजेताओं के नामों का एलान किया गया। फीचर फ़िल्म केटेगरी में 461 और नॉन फीचर फ़िल्म केटेगरी में 220 फ़िल्मों को शामिल किया गया।
22 Mar 2021 01:36PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित वैक्सिनेशन सेंटर में कोरोना का वैक्सीन लगवाया। मेडिकल कॉलेज में डॉ. सुनील और वैक्सीनेशन टीम द्वारा श्रीमती भेंड़िया को कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का पहला डोज लगाया गया। वैक्सीन लगाने के बाद श्रीमती भेंड़िया की स्थिति स्थिर रही और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। इसे देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें निगरानी के बाद घर जाने दिया। श्रीमती भेंड़िया को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिनों बाद लगायी जाएगी।
22 Mar 2021 01:01PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य में न केवल कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है बल्कि मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। गत सप्ताह 42 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई जबकि फरवरी माह में एवं मार्च के पहले सप्ताह में 27-29 प्रति सप्ताह मृत्यु हुई थी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में 43 मृत्यु हुई थी।
22 Mar 2021 12:28PM,by: Thaneshwar sahu
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन फाइनल रिजल्ट 2021 और आईसीएआई सीए परीक्षा के परिणाम घोषित जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org, या icai.nic.in पर चेक कर सकते हैं। आईसीएआई सीए फाइनल और फाउंडेशन एग्जाम को जनवरी में आयोजित किया गया था।
22 Mar 2021 11:48AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






