Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम 'हमर ग्रामसभा' की 21 मार्च को 34वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आकाशवाणी रायपुर से हर सप्ताह शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में 21 मार्च को व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। वे कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले

20 Mar 2021 03:28PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम दौरे पर ट्विटर में की गयी टिप्पणी को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की बौखलाहट और झुंझलाहट बताया है। डॉ रमन ने असम की जनता से कहा है कि कांग्रेस के झांसे पर ना आये जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पंद्रह सालों से छत्तीसगढ़ राज्य की बागडोर संभाल रहे थे और उनके राज में पच्चीस लाख पंजीकृत बेरोजगार और पच्चीस लाख अपंजीकृत बेरोजगार थे। बावजूद इसके डॉ रमन सिंह आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रदेश के बाहर के युवाओं को नौकरियां रेवड़ी की तरह बांटते थे और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी युवा मुंह ताकते बैठे रहते थे और रोजी-रोटी कमाने प्रदेश से बाहर पलायन करने को मजबूर हुआ करते थे। रमन राज में हर वर्ष लाखों की संख्या में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी पलायन किया करते थे जिसमें से बहुत सारे लोग आज असम एवं अन्य में निवासरत है और अब भूपेश राज में अपने प्रदेश वापस आ रहे है।

20 Mar 2021 02:59PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कोरबा में एक आदिवासी महिला की जमीन पर वहां के एक मंत्री के तरफ से व्यक्तिगत की गई कार्रवाई कई सवालों को जन्म देता है कि आखिरकार ऐसी कौन सी परिस्थितियां निर्मित हो गई थी कि पूरे प्रशासन को उस वनवासी महिला के घर को ढहाने के लिए जाना पड़ा? उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भू-माफिया सक्रिय है और प्रशासनिक दबाव में इस तरह की कार्रवाई भू-माफियाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके कारण प्रदेश में हालात भयावह बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब वनवासी महिला का जब उस जमीन पर मालिकाना हक है तो एकतरफा कार्रवाई क्यों की जा रही है? और इस मामले में न्यायालय में मामला लंबित हो तो एकतरफा कार्रवाई करके प्रशासन प्रदेश के एक मंत्री को प्रसन्न करने व उनके हित को साधने में लगी हुई है। इससे पूर्व भी प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक मंत्री पर वनवासी समाज के जमीन के मामले पर कोर्ट के आदेश पर प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज करने का निर्देश हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री के पुत्र पर भी संरक्षित जनजाति के लोगों की जमीन को गलत तरीके से खरीदने का मामला सामने आया था लेकिन इन सबके बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौनता कई सवालों को जन्म देता है कि आखिरकार दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?

20 Mar 2021 02:30PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : रायपुर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंडल प्रभारी और नगरीय निकाय प्रभारियों की घोषणा की है। अभिनेष कश्यप बॉबी ने आरंग मंडल - संतोष शुक्ला, समोदा मंडल - दिनेश चंद्राकर, मंदिर हसौद मंडल - नंदनी साहू, अभनपुर मंडल - आशीष शर्मा, खोरपा मंडल - छोटेलाल सोनकर, चम्पारण मंडल - अरविन्द ठाकुर, नवापारा मंडल - राम पंजवानी, धरसीवां मंडल - उत्पल साहू, विधानसभा मंडल - परदेशी साहू, खरोरा मंडल - अरुणारानी बघेल तिल्दा शहर मंडल - रुखमणी वर्मा और तिल्दा ग्रामीण मंडल - महेश नायक को जिम्मेदारी दी है। वहीं नगरीय निकाय प्रभारी की जिम्मेदारी विजय गोयल - नवांपारा, ध्रुव कुमार मिर्धा - आरंग और ईश्वर यदु - तिल्दा को दी है।

20 Mar 2021 12:25PM,
by: Thaneshwar sahu