रायपुर : राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्कूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में परीक्षा नहीं ली जाएगी और सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में ली जाएंगी। इन परीक्षाओं में कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपाय केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार किए जाएंगे। यह आदेश राज्य सरकार, केन्द्र सरकार और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज देर शाम इस आशय का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।
22 Mar 2021 04:28AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2021 के फाइनल मैच में श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ भी अपनी विजयी क्रम जारी रखा और खिताब पर कब्जा किया। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान इंडिया का प्रदर्शन कमाल का रहा और फाइनल में भी इस टीम ने अपना जलवा कायम रखा। फाइनल मैच में इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूसुफ पठान और युवराज सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए थे।
21 Mar 2021 05:56PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : आहिस्ता-आहिस्ता ट्रेनें पटरी पर लौट रही हैं। हालांकि, अभी भी इनकी संख्या बहुत कम है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी को दूर करने के लिए दस अप्रैल तक कोरोना काल से पहले चलने वाली ट्रेनों में से 90 फीसद को फिर से चलाने की योजना है और इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इससे यात्रियों सफर करने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
21 Mar 2021 04:38PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : मुंबई के अंटीलिया प्रकरण की जांच के बीच मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने अपने एक लेटर से महाराष्ट्र की राजनीति को सुलगा दिया है। सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी गई परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद सियासत तेज हो गई है। चिट्ठी में एनसीपी नेता और गृहमंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाझे से वसूली करवाने का आरोप है। इन आरोपों के बाद अनिल देशमुख पर इस्तीफे का दबाव बन गया है। मामला बढ़ने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि गृहमंत्री पर जो आरोप लगाए गए हैं, वो गंभीर हैं और उनके खिलाफ फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेना है और इस पर एक-दो दिनों में बातचीत करके फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यहां आने से पहले इस विषय पर मुख्यमंत्री ठाकरे से बातचीत हुई है।
21 Mar 2021 01:29PM,by: Thaneshwar sahu
बलौदाबाजार : प्रत्येक गांव और घर से शिक्षकों का लगाव होता है। बच्चे और उनके माता-पिता और बुजुर्गों के मन में शिक्षकों के प्रति काफी सम्मान का भाव होता है। लिहाजा शिक्षक कोरोना महामारी को रोकने और खत्म करने में काफी मददगार होंगे। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने जिले के सभी शिक्षकों को स्वयं कोरोना की जांच कराने और टीका लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे गांव में एक सकारात्मक वातावरण तैयार होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग प्रेरित होकर कोरोना की जांच/टीका के लिए सामने आएंगे। कोरोना की रोकथाम में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : कलेक्टर
21 Mar 2021 01:25PM,by: Thaneshwar sahu
बलरामपुर : कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम नहीं होगा। इस आशय से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री श्याम धावड़े द्वारा जिले में होली त्योहार मनाने निर्देश जारी किए गए है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार होली के त्यौहार में सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा कोविड-19 से संम्बधित जारी निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। होलिका दहन कार्यक्रम में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा तथा बिजली के तार के नीचे होलिका दहन नहीं किया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करने पर समिति प्रबंधक या संचालक के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवही की जाएगी। निज निवास में होली मिलन में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को थर्मल-स्क्रीनिंग कराया जाना, मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करना तथा फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। होली के अवसर पर समूह में पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक साथ घूमना, रेसिडेंसियल काॅलोनियों में होली मिलन, सामुहिक भोज का आयोजन तथा होली के दिन तेज रफ्तार से गाड़ियों को चलाने तथा अधिक साउण्ड वाले सायलेन्सर की गाड़ियाँ प्रतिबंधित रहेंगी। जिले में होली त्यौहार पर गुलाल की दुकानों में भीड़ नहीं लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा संबंधित दुकानदार तथा खरीददार पर जुर्माना लगाया जाएगा। होली पर शराब पीकर वाहन चलाना एवं दो पहिया वाहनों में तीन सवारी तथा डी.जे. बजाना प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग के समय एन.जी.टी. एवं शासन के द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों कोलाहल अधिनियम, भारत सरकार एवं सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इन शर्तो के उल्लंघन पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
21 Mar 2021 12:39PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश में कोरोना टीकाकरण और कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बचाव के सभी उपायों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जगह मास्क के उपयोग और शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने कहा।
21 Mar 2021 11:57AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








