नई दिल्ली : अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत दौरे पर हैं। भारत के तीन दिनों के दौरे पर दिल्ली पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में आज बैठक चल रही है। इस बैठक में भारत और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हो रही है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर आज चर्चा होगी। इससे पहले अमेरिका रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भारत पहुंचते ही कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की थी।
20 Mar 2021 07:13AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकरणों को देखते हुए विशेषज्ञ 60 वर्ष से अधिक उम्र के एवं 45 वर्ष से 59 आयु समूह के पात्र लोगो को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की सलाह दे रहे हैं। मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ ओ.पी. सुंदरानी ने कहा कि बढ़ते संक्रमण के कारण मेकाहारा के आई सी यू में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी को अत्यधिक सावधानी रखने की जरूरत है। युवाओं को अपने बुजुर्गों को वैक्सीन के फायदे के बारे में बताना चाहिए और उन्हे लगवाने भी ले जाना चाहिए ताकि वे सुरक्षा चक्र के घेरे में जल्दी आ जाएं। डॉ संुदरानी ने कहा कि सर्दी, बुखार, कफ आदि के लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना जांच कराना चाहिए क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी घातक साबित होती है।
20 Mar 2021 06:48AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : स्काइमेट वेदर के मुताबिक, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दिन रात को छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आज भी यही आसार नजर आ रहे है।
20 Mar 2021 06:47AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा छत्तीसगढ़ मंडी समिति में 168 मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें मंडी निरीक्षक के 22 एवं उप निरीक्षक के 146 पद शामिल हैं। स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2021 को रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन में त्रुटि सुधार 5 से 9 अप्रैल तक किया जा सकता है। 19 अप्रैल को व्यापम की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इन पदों के लिए परीक्षा 29 अप्रैल 2021 को 8 जिला मुख्यालयों, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़, कांकेर एवं दंतेवाड़ा में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई है। व्यापम की वेबसाइट में 18 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है।
20 Mar 2021 05:59AM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल और असम की जनता एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को चुनना चाहती है। उन्होंने बंगाल के खड़गपुर और असम के चबुआ में शनिवार को अपनी सभा के संबंध में ट्वीट करते हुए उक्त दावा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खड़गपुर में रैली को करेंगे संबोधित
20 Mar 2021 05:34AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मौसम विभाग के मुताबिक, एक बेहद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत के पहाड़ों की तरफ बढ़ रहा है। यह सिस्टम 20 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा। यह 21 से 24 मार्च के बीच पहाड़ी राज्यों पर व्यापक बारिश और हिमपात देगा। 22 मार्च तक बारिश और हिमपात की गतिविधियां हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित रहेंगी। जबकि 23 और 24 मार्च को उत्तराखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश और हिमपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
19 Mar 2021 04:32PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति पी.आर रामचंद्र मेनन आज 20 मार्च शनिवार को सुबह 11 बजे राज्य के प्रथम वर्चुअल कोर्ट तथा नवीन न्यायालय भवन, रायपुर के चौथे और पाचवे मंजिल पर हाल ही में निर्मित किए गए अट्ठारह कोर्ट रूम का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। वे इसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा एवं माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव की उपस्थिति में करेंगे।
19 Mar 2021 04:32PM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय सेना की मारक क्षमता में भारी वृद्धि होने जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को 1,188 करोड़ रुपये की लागत से सेना को 4,960 MILAN-2T एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की आपूर्ति के लिए डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (DPSU) भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। इंडक्शन को तीन साल में पूरा करने की योजना है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मिलान -2 टी का उत्पादन बीडीएल द्वारा फ्रांस की एक रक्षा फर्म से लाइसेंस के तहत किया जाता है।
19 Mar 2021 04:32PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






