कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में कहीं सीमित लॉकडाउन, तो कहीं रात का कर्फ्यू लगाने जैसे सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। लंबे समय बाद खुले स्कूल फिर से बंद होने लगे हैं। गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र के कई इलाकों में स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद करना पड़ा है। पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, देश के कई हिस्सों में स्कूल खुले हैं। आइये जानतें हैं विभिन्न राज्यों का हाल...
19 Mar 2021 01:58PM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी परचनपाल द्वारा एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-20 का आयोजन परचनपाल स्थित कन्या शिक्षा परिसर में 14 मार्च से किया गया था जिसका समापन 16 मार्च को हुआ। प्रशिक्षण शिविर में कैडेटो को ड्रील, फायरिंग, आर्म हैडलिंग, मैप रीडिंग, फायर-फायटिंग, प्राथमिक चिकित्सा, ट्रॉफिक नियम, प्राकृतिक आपदा, स्वच्छता अभियान, योगा-पीटी एवं अम्बूस का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा कोविड-19 से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधि जानकारी भी दिया गया। कैम्प कमानडेट कर्नल अजय धवन की अध्यक्षता में बस्तर जिले के लगभग 150 एनसीसी कैडेट बालिकाओं ने तीन दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। कमानडेट कर्नल अजय धवन ने कैडेटो का उत्साह वर्धन एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते तीन दिवसीय कैम्प का समापन किया गया। एनसीसी कैडेटो को दिया गया विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण
19 Mar 2021 10:49AM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा :कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने आज शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कहा कि बेमेतरा जिले में कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर वर्तमान में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसका एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने हेतु आम जनता को होली त्यौहार मनाने हेतु दिशा निर्देश जारी किये हैं। होली पर्व मे सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे। कोविड-19 नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। कोविड-19 से संबंधित भारत सरकार एवं छ.ग. शासन के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों, मापदंडो एवं गाईड लाईन का अक्षरशः पालन करना होगा। होली त्यौहार पर समूह में 10 से अधिक लोगों का एक साथ धूमना प्रतिबंधित रहेगा। होलिका दहन कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंगध्मास्कध्सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा अथवा समिति प्रबंधकध्संचालक के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह ध्यान रखा जाए कि होलिका दहन बिजली के तार के नीचे नहीं किया जाए। जिले में होली त्यौहार पर कलर की दुकानों में भीड़ नहीं लगाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा, साथ ही मास्क लगाया जाना अनिवार्य होगा नहीं तो संबंधित दुकानदार तथा खरीददार के विरूद्ध जुर्माना लगाया जावेगा। निज-निवास में होली मिलन में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाना, मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करना फिजिकल डिस्टेसिंग तथा सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो मीटर 06 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाना एवं दो पहिया वाहनों पर 03 सवारी गाड़ी चलाना प्रतिबंधित रहेगा, उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। होली के दिन तेज रफ्तार से गाड़ियों को चलाना तथा अधिक साउण्ड वाले सायलेंसर की गाड़ियां प्रतिबंधित रहेगा। डी.जे. का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग के समय एन.जी.टी. एवं शासन के द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों कोलाहल अधिनियम, भारत सरकार एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना होगा।
19 Mar 2021 10:16AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए राजस्व प्रशासन को सहज और सुलभ बनाया जा रहा है। लोगों के राजस्व संबंधी काम उनके निवास के नजदीक ही हो जाए, इसके लिए राजस्व प्रशासन की नई ईकाइयां प्रारंभ की जा रही है। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में उपतहसील का शुभारंभ नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने किया। उल्लेखनीय है कि 51 हजार से अधिक जनसंख्या वाले इस नवीन उपतहसील में 45 ग्राम पंचायत एवं दो राजस्व निरीक्षक मंडल गोलावंड तथा मर्दापाल सम्मिलित होगें। जिनके अंतर्गत 19 हल्के एवं 78 आश्रित ग्राम भी शामिल होंगे।
19 Mar 2021 09:45AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







