Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र अब आज जारी नहीं होगा। ममता आज ही घोषणापत्र जारी करने वाली थी। लेकिन चोटिल होने के बाद फिलहाल वह बुधवार रात से ही कोलकाता स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। एक्स-रे व एमआरआइ में पता चला है कि उनके पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट है। फिलहाल वह 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगी। इसको देखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आज घोषणा पत्र जारी नहीं करने का फैसला किया है। इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है।

11 Mar 2021 10:34AM,
by: Thaneshwar sahu