Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर: कोरोना महामारी के टीकाकरण पर भाजपा नेताओं की ओछी राजनीतिक बयानबाजी पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी नेकहा कि जहां एक और पूरे विश्व और भारत देश में टीकाकरण प्रारंभ हो चुका है। दिल्ली में लोकसभा एवं राज्यसभा में भी सांसदों का टीकाकरण प्रारंभ हो चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य में भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर सहित भाजपा के विधायकगण सांसदगण राज्यसभा सांसद सहित आरएसएस के आला नेताओ ने टीकाकरण और कोवैक्स टीके से दूरी बना ली हैं। ये भाजपा के वही नेता है जो कोवैक्स टीका की गुणगान कर रहे थे और कहते थे कि कोवैक्स टीका सुरक्षित है इस टीके को जनता को लगाना चाहिये जबकि आज तक भाजपा के किसी नेता ने भी कोवैक्स नहीं लगवाया है, इससे स्पष्ट है कि भाजपा नेताओं को देश के प्रधानमंत्री और अपने पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं रह गया है। कोरोना टीकाकरण को ठेंगा दिखा रहे है छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता

11 Mar 2021 02:26PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में कौशल्या मातृत्व योजना के रूप में माँ के साथ नवजात बच्ची की पोषण सुरक्षा के लिए अभिनव पहल की गई है। योजना के तहत द्वितीय संतान के रूप में बालिका के जन्म पर राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रूपये की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कौशल्या मातृत्व योजना का पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। इसका प्रावधान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस वर्ष के बजट 2021-22 में किया है। योजना से महिलाओं को गर्भावस्था के बाद स्वयं और बच्चे के पोषण और देखभाल में सहायता होगी और कन्या भू्रण हत्या में कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और धात्री माताओं के पोषण सुधार और उनकी मजदूरी की पूरक प्रतिपूर्ति के लिए पहली जीवित सन्तान के लिए तीन किश्तों में 5 हजार रूपए की राशि दी जाती है। 

11 Mar 2021 01:58PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर : आबकारी विभाग द्वारा 9 मार्च को उरकुरा में अवैध रूप से भण्डारण की गई शराब जप्त कर संबंधितों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस प्रकरण की गंभीरता तथा खमतराई क्षेत्र के प्रभारी आबकारी अधिकारियों के शिथिल नियंत्रण को देखते हुए खमतराई वृत्त की प्रभारी अधिकारी श्रीमती दीप महीष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं वृत्त में पदस्थ अनिल मित्तल, आबकारी उप निरीक्षक को जिले से हटाकर क्रमशः संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर में संलग्न (अटैच) किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध पृथक से आगामी कार्यवाही की जा रही है। शिथिलता बरतने वाले आबकारी अधिकारी किए गए अटैच

11 Mar 2021 01:31PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम बठेना पहुंचे। उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बठेना के गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एस.पी. प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

11 Mar 2021 01:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

जशपुरनगर: कलेक्टर महादेव कावरे ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राशनकार्ड नियम 2016 के अधीन विहित प्रक्रिया के अनुसार पात्र हितग्राहियों की पहचान एवं राशनकार्ड जारी करने हेतु पूर्व में जारी आदेशों को निरस्त करते हुए नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव तथा नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी को राशन कार्ड सत्यापनकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।

11 Mar 2021 12:29PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर, जीवन मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक एस. प्रकाश ने आज लोककला, साहित्य, संस्कृति और फिल्मों से जुड़े संस्थाओं के प्रतिनिधियों से राज्य की महत्वाकांक्षी योजना के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य के हर घर में स्थानीय निकाय पंचायतों के सहयोग से पाईप लाईन के माध्यम से हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता इस योजना में सुनिश्चित की जानी है। पेयजल की सप्लाई की व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किये जाने के लिए न्यूनतम राशि का भुगतान हर लाभान्वित परिवार को मासिक रूप से करना सुनिश्चित करें। स्थानीय निकायों द्वारा इसमें लचीलापन किया जा सकता है। नल कनेक्शन के लिये घर तक की जाने वाली पाईप लाईन की व्यवस्था के लिए अनुसूचित क्षेत्रों में 5 प्रतिशत और वनाच्छादित क्षेत्रों को एवं सामान्य क्षेत्र में 10 प्रतिशत तक का जन भागीदारी के रूप में राशि ली जाएगी। शेष राशि का राज्य और केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी। 

11 Mar 2021 10:59AM,
by: Thaneshwar sahu