बीजापुर : कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों के बसाहटों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पहल किया जा रहा है। इस दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रिंग मशीन के माध्यम से धुर माओवाद प्रभावित इलाकों के बसाहटों में पेयजल उपलब्धता हेतु नलकूप खनन कर हेंडपम्प स्थापित किया जा रहा है। इस बारे में कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बीजापुर जगदीश कुमार ने बताया कि जिले के दूरस्थ उसूर ब्लाक के अंदरूनी ग्रामों में निर्धारित लक्ष्य 22 नलकूप खनन कार्य प्रगति पर है। वहीं जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के दूरस्थ नक्सली प्रभावित ग्राम बेचापाल के कड़तीपारा बसाहट सहित उक्त मुहल्ला के प्राथमिक शाला परिसर में नलकूप खनन कर नवीन हेंडपम्प स्थापित किया गया है। इसी तरह बेचापाल ग्राम के पहाड़ी पर बसे चिन्नापारा बसाहट में भी सफल नलकूप खनन कर हेंडपम्प स्थापित किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के लिए नवीन नलकूप खनन लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही संधारण योग्य हेंडपम्पों का सुधार कार्य किया जा रहा है।
12 Mar 2021 08:29AM,by: Thaneshwar sahu
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में शुक्रवार को सीनेट के चेयरमेन और डिप्टी चेयरमेन के लिए चुनाव होना है। इसको लेकर हर पार्टी ने अपनी कमर कस रखी है। एक तरफ पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट की तरफ से पाकिसतान पीपुल्स पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को सीनेट के चेयरमेन और जेयूआई-एफ के नेता मौलाना अब्दुल गफूर को डिप्टी चेयरमेन के लिए खड़ा किया गया है वहीं इमरान खान की सत्ताधारी पार्टी पीटीआई ने कार्यकाल खत्म कर रहे चेयरमेन मोहम्मद सादिक संजरानी को ही दोबारा इस पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा प्रधानमंत्री इमरान खान फाटा से अरबपति सांसद मिर्जा मोहम्मद अफरीदी को डिप्टी चेयरमेन के पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है।
12 Mar 2021 06:59AM,by: Thaneshwar sahu
देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में उछाल आना शुरू हो गया है। आज भी देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 23,285 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 117 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं, जो चिंता का विषय है। भारत में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 1.97 लाख के पार पहुंच गए हैं।
12 Mar 2021 06:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मत्स्य पालन को खेती का दर्जा देकर राज्य सरकार ने मछुआरों को हित में निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के मछुआरों को अब किसानों की तरह ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सहकारी बैंकों से मछुआरों को सहजता से ऋण मिलेगा। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठकुराइन टोला में निषाद समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने यहां मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
11 Mar 2021 04:06PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : देश की पुरानी और बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस एक संकट के दौर से गुजर रही है। लगातार चुनावों में हार से उसके नेताओं में एक हताशा घिर गई है। इसका पता इस बात से भी चलता है कि विगत पांच वर्ष में कांग्रेस के 170 विधायक पार्टी को अलविदा कह दूसरे दलों में शामिल हो गए। नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिकट रिफार्म्स (एडीआर) ने वर्ष 2016-2020 के दौरान हुए चुनावों के समय विधायकों के दिए गए हलफनामे का विश्लेषण किया और पाया कि कांग्रेस के 170 विधायक दूसरे दलों में शामिल हुए जबकि भाजपा के सिर्फ 18 विधायकों ने ही दूसरी पार्टियों का दामन थामा।
11 Mar 2021 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के सहमति से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी द्वारा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 3 जिला अध्यक्षों का घोषणा किया गया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने तीन जिला अध्यक्षों का किया घोषणा
11 Mar 2021 03:06PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद हालात तेजी से सामान्य हो रहे थे लेकिन कोरोना के मामले बढ़ने से फिर चिंता बढ़ गई है। भारतीय रेल अभी भी लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति में नहीं आ पाई है। लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति रेलवे में कब देखने को मिलेगी और ट्रेनों का सामान्य परिचालन कब शुरू होगा? फिलहाल अभी इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस संबंध में रेलवे की तरफ से कहा गया है कि ट्रेनों की संख्या में लॉकडाउन के बाद लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सामान्य परिचालन के मुकाबले फिलहाल 65 फीसद ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं।
11 Mar 2021 03:05PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






