Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

महासमुन्द : छत्तीसगढ़ की महंगे स्कूल से लेकर दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब बच्चें हर तरीके से कुछ न कुछ सीखतें हैं। लेकिन कोविड-19 ने उनकी स्थितियां पूरी तरह से बदल दी है। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण और फैलनें के कारण डिजीटल संसाधनों तक पहुंच में बड़ी असमानता छत्तीसगढ़ में भी बड़ी चुनौती बन गई। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ई तुहर दुआर शुरू की। महासमुन्द जिले में कलेक्टर डोमन सिंह (आई.ए.एस.) जिले के 40 शिक्षा केन्द्रों और कार्यालयों के सभाकक्षों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग स्थापित कर पढ़ाने की व्यवस्था की गयी है। इस पर व्यय राशि जिला खनिज न्यास मद से दी गयी है। यह कोचिंग विद्यालय संचालन समय के अतिरिक्त समय पर दी जा रही है।

05 Mar 2021 06:41AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बस्तर में जगदलपुर रेंज केन्द्रीय पुलिस बल कार्यालय द्वारा ’’केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल’’ की 82वें स्थापना दिवस के मौके पर 06 मार्च 2021 को लालबाग मैदान जगदलपुर में शाम 05ः30 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हथियार ड्रिल, हथियारांे एवं विषेष उपकरणों का प्रदर्षन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समूह पीटी का प्रदर्षन भी किया जायेगा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा राष्ट्रसेवा के लिए दिए गये बलिदान एवं कार्याें के संबंध में जैसे-सरदार पोस्ट, हॉट स्प्रींग, पुलिस शहीद दिवस, पुलवामा हमले के बारे में भी वृत्तचित्त का प्रदर्षन किया जाएगा।

04 Mar 2021 03:02PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दुर्ग : चल रही आर्मी भर्ती रैली में पहले दिन लगभग साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्री-हाइट के लिए लगभग 2000 लोगों ने क्वालिफाई किया। साथ ही लगभग 270 अभ्यर्थियों ने दौड़ में क्वालिफाई किया। इस मौके पर प्रदेश के आर्मी रिक्रूटमेंट के डायरेक्टर, सेना मेडल, कर्नल एस. रमेश की मानिटरिंग में भर्ती रैली हुई। भर्ती स्थल पर सुविधाओं का निरीक्षण करने कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुविधाओं की निरंतर मानिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर बनाये गए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर में जो लोग सहायता के लिए फोन करते हैं उनकी अविलंब सहायता सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों के लिए जो रहने की व्यवस्था की गई है। वहाँ साफ-सफाई की मुकम्मल सुविधा रखी जाए। साथ ही खाने-पीने की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई, एसडीएम खेमलाल वर्मा एवं उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे, मेजर सुलेमान हुसैन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती के दौरान आरंभिक रूप से प्रतिभागियों को मार्शलिंग एरिया में रखा गया। फिर इसके बाद उन्हें भर्ती स्थल में ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थलों पर फ्लैक्स लगाये गये हैं तथा सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों के रूकने की व्यवस्था की जानकारी दी गई है। श्री कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो लगातार अभ्यर्थियों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

04 Mar 2021 09:01AM,
by: Thaneshwar sahu